हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

महाराष्ट्र में वंचित बहुजन आघाडी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, देखें किसे मिला टिकट?

Lok Sabha Election 2024: इससे पहले वंचित आघाडी पार्टी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। पार्टी नेता प्रकाश आंबेडकर खुद अकोला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024:  महाराष्ट्र में वंचित बहुजन आघाडी पार्टी ने लोकसभा चुनावों को लेकर रविवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में पार्टी ने सोलापुर से राहुल काशीनाथ गायकवाड़ को मैदान में उतारा है। इससे पहले पार्टी ने अपने आठ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। दूसरी लिस्ट में कुल 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।

किसे कहां से मिला टिकट

वंचित बहुजन आघाडी पार्टी ने  हिंगोली लोकसभा सीट से डॉ. बीडी चव्हाण को टिकट दिया है। वहीं, पार्टी ने लातूर से नरसिंह राव, माढा से रमेश बारस्कर,  सातारा से मारुति धोधीराम जानकर, धुले से अब्दुर रहमान, हतकानंगले से दादासाहेब पाटिल, रावेर से संजय ब्राह्मणे, जालना से प्रभाकर बाकले, मुंबई नार्थ सेंट्रल से अबुल हसन खान और रत्नागिरी सिंदुदुर्ग से काका जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

महाविकास आघाडी से तोड़ा गठबंधन

इससे पहले महाराष्ट्र में वंचित बहुजन आघाडी ने महाविकास आघाडी से गठबंधन तोड़ा था। बताया जा रहा है पिछले कुछ दिनों से लगातार दोनों पार्टियों के बीच महाराष्ट्र की लोकसभा सीटों पर सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही थी। लेकिन दोनों के नेताओं के बीच सहमति नहीं बनी। जिसके बाद रविवार को वंचित बहुजन आघाडी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

प्रकाश आंबेडकर खुद अकोला से लड़ रहे चुनाव

इससे पहले वंचित आघाडी पार्टी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। पार्टी नेता प्रकाश आंबेडकर खुद अकोला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, संजय केवट भंडारा से, यवतमाल से खेमसिंह प्रतापराव पवार चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीट हैं। 19 अप्रैल को देशभर में पहले चरण का चुनाव है। 4 जून को मतगणना होगी।

ये भी पढ़ें: चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने उठाया अनोखा कदम, बैंक खाते फ्रीज होने पर सियासत तेज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें