नाशिक हाईवे पर पंजाबी खालसा ढाबे में हंगामा, महंगे खाने का विरोध करने पर युवक से मारपीट

नाशिक हाईवे पर स्थित पंजाबी खालसा ढाबे में महंगे खाने का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया. दामों पर सवाल उठाने पर ढाबा मालिक और कर्मचारियों ने की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग.

Khalsa Dhaba
विज्ञापन

नाशिक हाईवे पर स्थित ‘पंजाबी खालसा होटल’ में मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र तोमर नामक युवक ने ढाबे पर खाने के अत्यधिक दामों को लेकर सवाल उठाए, जिसके बाद उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई. बताया जा रहा है कि ढाबे पर 4 रोटियां और आधी प्लेट सब्जी के 180 रुपये वसूले जा रहे थे.

जब नरेंद्र तोमर ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोप है कि ढाबा मालिक और वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन पर हमला कर दिया और उनका मोबाइल फोन छीनने की भी कोशिश की. पूरी घटना वीडियो में साफ तौर पर कैद हो गई है, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

यह ढाबा मुंबई के भिवंडी पाड़ा इलाके में समृद्धि हाईवे के पास स्थित बताया जा रहा है. घटना के बाद पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन और पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ