Ramdas Athawale Statement On Maharashtra CM Post : महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने जा रही है। विधानसभा चुनाव में गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला और भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। अब सवाल उठता है कि सीएम कौन बनेगा? इसे लेकर केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने मंगलवार को एकनाथ शिंदे को सुझाव दिया कि वे अपने पद से हटने पर विचार करें और देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की भूमिका निभाने दें।
रामदास अठावले ने कहा कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बन सकते हैं या केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोई पद मांग सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने का फैसला लिया है, लेकिन एकनाथ शिंदे इस फैसले से नाराज हैं और उनकी नाराजगी दूर करने की जरूरत है। भाजपा के पास इतनी सीटें हैं कि भाजपा भी सहमत नहीं होगी।
यह भी पढे़ं : ट्रम्प को बधाई देते हुए ऐसा क्या बोले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले? वायरल हो गया वीडियो
शिंदे को 4 कदम पीछे हटना चाहिए : केंद्रीय मंत्री
उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे को 2 कदम पीछे हटना चाहिए, जैसे देवेंद्र फडणवीस ने 4 कदम पीछे हटकर उनकी अगुवाई में काम किया। एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम या कम से कम केंद्रीय मंत्री बनना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि महायुति को एकनाथ शिंदे और उनके 57 विधायकों की जरूरत है और महाराष्ट्र विवाद में समझौता होना चाहिए।
आत्मविश्वास के साथ हो मंत्रिमंडल का विस्तार : आठवले
आठवले ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बारे में जरूर सोचेंगे और कुछ फैसले जल्दी लिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार बड़े आत्मविश्वास के साथ किया जाना चाहिए, लेकिन उस मंत्रिमंडल में उनकी पार्टी को एक मंत्री पद मिलना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने देवेंद्र फडणवीस से भी ऐसी ही मांग की थी।
यह भी पढे़ं : एयरपोर्ट पर लगी एक्स-रे मशीनें खराब, NDA सांसद अपनी ही सरकार पर क्यों उठा रहे सवाल? जानें मामला
सीएम की रेस में देवेंद्र फडणवीस आगे
रामदास अठावले का बयान ऐसा समय में आया, जब सीएम पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि, देवेंद्र फडणवीस सीएम की रेस में आगे चल रहे हैं, लेकिन शिवसेना एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने के लिए जोर दे रही है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के खाते में 132 सीटें आईं, जबकि घटक दल शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
20 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
22 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
22 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines