Nitin Gadkari Death Threat: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली आवास पर आई कॉल

Nitin Gadkari death threat,

Nitin Gadkari Death Threat: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी उनके दिल्ली स्थित आवास पर फोन कॉल के जरिए दी गई है। मंत्री के कार्यालय ने दिल्ली पुलिस को इस बाबत जानकारी दी है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

इससे पहले नितिन गडकरी को दो बार धमकी मिल चुकी है। पहली बार 14 जनवरी को धमकी भरी कॉल नागपुर स्थित कार्यालय पर आया था। जयेश पुजारी नाम के शख्स ने पहली बार फोन किया था, तब 100 करोड़ रुपए फिरौती की मांग की थी। दूसरी बार 21 मार्च को उनके कार्यालय में फोन कर धमकी दी गई थी। उसने जब दूसरी बार कॉल किया तो 10 करोड़ रुपए फिरौती की मांग की थी।

विज्ञापन

जयेश के खिलाफ लगा यूएपीए 

धमकी देने वाले जयेश पुजारी पर नागपुर पुलिस ने मार्च माह में अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रीवेंशन एक्ट (UAPA) लगाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी जयेश पुजारी का लिंक पीएफआई, लश्कर ए तैयबा जैसे आतंकी संगठन के साथ दाऊद इब्राहिम गैंग के लोगों से भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ