मुंबई के मलाड वेस्ट स्थित शेठ आइरीन हाई-राइज़ टावर से एक हैरान कर देने वाला CCTV वीडियो सामने आया है. इस वीडियो से सोसाइटी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

---विज्ञापन---

फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में घुसती है, जहां पहले से तीन महिलाएं मौजूद थीं. लिफ्ट के दरवाजे बंद होते ही कुत्ता अचानक आक्रामक हो जाता है और युवतियों पर झपटने की कोशिश करता है. लिफ्ट के अंदर मौजूद तीनों महिलाएं डर के मारे घबरा जाती हैं, जबकि कुत्ते की मालकिन उसे काबू में करने की लगातार कोशिश करती दिखाई देती है.

---विज्ञापन---

लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही एक युवती बाहर निकलकर खुद को बचाने की कोशिश करती है, लेकिन कुत्ता उसका पीछा करने के लिए फिर से झपटता है. हालांकि, समय रहते महिला कुत्ते को रोक लेती है और बड़ा हादसा टल जाता है.

---विज्ञापन---

इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन CCTV में कैद ये डरावने पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. घटना के बाद सोसाइटी के रहवासी पालतू जानवरों की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार देखभाल को लेकर चिंता जता रहे हैं.

---विज्ञापन---