हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'ईदगाह, मस्जिद, कब्रिस्तान सब हड़प लेंगे...', वक्फ बिल पर उलेमा बोर्ड का बड़ा ऐलान

वक्फ बिल को लेकर सियासी घमासान जारी है। शनिवार को उलेमा बोर्ड ने कहा कि वे इस बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कानून लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने शिवसेना के उद्धव ठाकरे का भी धन्यवाद दिया। आइये जानते हैं उलेमा बोर्ड के महासचिव ने इसको लेकर क्या कहा?

विज्ञापन
Ulema Board on Waqf Bill

वक्फ बिल संसद से पारित हो चुका है। अब जल्द ही इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद सरकार गैजेट नोटिफिकेशन के जरिए इस कानून को लागू कर देगी। इस बीच देशभर में इस मुद्दे को लेकर सियासत हो रही है। देश के 8 राज्यों में इस बिल को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र में ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के महासचिव ने बड़ा बयान दिया है। उलेमा बोर्ड के महासचिव बोनाई हस्नी ने वक्फ बिल को लेकर कहा कि इस बिल में बहुत खराबी है।

हस्नी ने कहा कि इस बिल में सबसे खराब बात यह है कि वक्फ की प्रॉपर्टी पर यदि कोई सरकारी अधिकारी दावा करे कि यह जमीन सरकार की है तो वक्फ और उस सरकारी अधिकारी के बीच का मामला एक दूसरा सरकारी अधिकारी ही सुलझाएगा। इसे हम किसी दूसरे कोर्ट में चैलेंज नहीं कर सकते। ऐसा कानून हमने आज तक नहीं देखा। ऐसे में तो कोई भी मस्जिद, ईदगाह, कब्रिस्तान पर जाकर कहेगा कि यह सरकारी जमीन है। ऐसे तो वक्फ की सारी प्राॅपर्टी ही हड़प ली जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा देश में सिर्फ मुस्लिमों के साथ ही नहीं होगा, बल्कि कल सिख और ईसाईयों के साथ भी ऐसा हो सकता है।

सारे काले कानून रात में ही पास हुए

बोनाई ने आगे कहा कि पिछले 10 साल में इतिहास रहा है कि सारे काले कानून रात में ही पास किए जाते हैं। हम उन तमाम सांसदों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इसका विरोध किया है। हम बालासाहेब के बेटे उद्धव ठाकरे का शुक्रगुजार करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वे आने वाले समय में सभी मुस्लिम माइनाॅरिटी, दलित और अल्पसंख्यकों के साथ खड़े रहेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः वक्फ संशोधन बिल पर संसद में पास हुई BJP, अब चुनावी मैदान में वोट गणित की परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे कानूनी लड़ाई

उलेमा बोर्ड के महासचिव ने आगे कहा कि संजय राउत को संसद में जो करना था, वो कर लिया है। अब हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और अपनी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। संजय निरूपम जो हर मुद्दे पर सिर्फ अपना राजनीतिक एजेंडा चलाते हैं। उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। आज अगर उद्धव बालासाहेब ठाकरे और शिवसेना यूबीटी हमारे साथ हैं तो हम भी उनके साथ हैं। कल अगर वो साथ नहीं रहे तो हम भी उनके साथ नहीं रहेंगे। राजनीति में साथ वही रहता है जो नीति और परिस्थिति के साथ चलता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः वक्फ बिल के खिलाफ 8 राज्यों में प्रदर्शन, यूपी में हाई अलर्ट, गुजरात में लाठीचार्ज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola