देशभर में आज रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। पूरे देश में शोभायात्राएं निकाली जा रही है। वहीं आज महानवमी का त्योहार भी है। यानी आज नवरात्रि का आखिरी दिन है। ऐसे में पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। इस बीच शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। उद्धव ठाकरे ने रामनवमी के मौके पर कहा कि तिथि के अनुसार आज उनका स्थापना दिवस है या तारीख के अनुसार जो भी हो अपनी सुविधा के अनुसार आज उनका स्थापना दिवस है। खैर चाहे जो हो मेरी उनको शुभकामनाएं हैं। जैसे श्रीराम का चरित्र था, जैसा उनका बर्ताव था। वैसा ही बर्ताव और रामराज्य की बात करते हुए बीजेपी को अपने कर्म करने चाहिए।
ऑर्गेनाइजर के लेख को लेकर साधा निशाना
शिवसेना यूबीटी प्रमुख ने संघ के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर में छपे लेख को लेकर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक-एक करके वे कदम आगे बढ़ाएंगे। उन्हें किसी समाज के प्रति प्यार नहीं है। वे सिर्फ अपने दोस्तों के लिए जमीन जुटाने में जुटे हैं। उनका एक ही लक्ष्य है वक्फ बोर्ड की अपनी सारी जमीन दोस्तों को दे दो, ईसाईयों की सारी जमीन दोस्तों को दे दो। इसके बाद ये गुरुद्वारा और जैन समाज की जमीन पर भी कब्जा करेंगेे। वे सभी की जमीन अपने दोस्तों को देने वाले हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘सिग्नेचर तो तमिल में करो…’, भाषा विवाद पर पीएम मोदी ने रामेश्वरम में डीएमके पर साधा निशाना
वक्फ पर क्या बोले ठाकरे?
वक्फ बोर्ड को लेकर शिवसेना प्रमुख ने कहा कि जो स्टैंड हमें लेना हैं, वह हम ले चुके हैं। हम कोर्ट में नहीं जाएंगे। कांग्रेस या कोई जा रहा है तो उन्हें जाने दो। हमें जो कहना था वो हमने कह दिया है। शिवसेना यूबीटी के प्रमुख ने कहा कि बीजेपी का चरित्र भी भगवान राम के चरित्र और बर्ताव जैसा ही होना चाहिए। तभी सही मायनों में रामराज्य की स्थापना होगी। उन्होंने चुनाव के समय लाडली बहना योजना और कृषि ऋण माफी योजना की बात कही थी। अब वे प्रभु श्री राम के वचन प्राण जाए पर वचन न जाए वाली बात को चरितार्थ करने की कोशिश करें।
ठाकरे ने आगे कहा कि वे चुनाव में किए अपने वादों को अभी तक पूरा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने लोगों से झूठ बोलकर वोट लिया है। ऐसे में अब वे प्रभु श्रीराम का नाम लेने की पात्रता खो चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः राम सेतु, सूर्य तिलक… पीएम मोदी के श्रीलंका से लौटते समय बना दिव्य संयोग, जानें पूरा मामला
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines