Uddhav Thackeray Expel Five Party Official: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे ने शिवसेना यूबीटी के 5 पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया है। पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो उद्धव ठाकरे ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 5 पदाधिकारियों को निकाल दिया है। जिन नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है, उनमें रूपेश म्हात्रे, विश्वास नांदेकर, संजय अवारी, प्रसाद ठाकरे और चंद्रकांत घुघल शामिल हैं।
रूपेश म्हात्रे पूर्व विधायक हैं उन्होंने भिवंडी ईस्ट सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने कहा कि आखिरी दिन नाम वापस लेने के बावजूद पार्टी की यह कार्रवाई उनकी समझ से परे हैं। म्हात्रे ने कहा कि पार्टी ने मुझे हटने के लिए कहा और मैंने निर्देशों का पालन किया, फिर भी मुझे बर्खास्त कर दिया गया। यह वफादार बने रहने और बुरे दिनों में पार्टी का साथ देने का नतीजा है। एमवीए के सीट शेयरिंग फाॅर्मूले के अनुसार यह सीट सपा के खाते में गई। इस सीट से सपा के रईस शेख विपक्षी गठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवार हैं।
ये भी पढ़ेंः झारखंड में BJP ने 30 बागियों को निकाला, पहले चरण की वोटिंग से पार्टी का बड़ा एक्शन
उद्धव ठाकरे ने की चुनाव अभियान की शुरुआत
शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार 5 नवंबर को कोल्हापुर से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस चुनाव को राज्य से प्रेम करने वालों और धोखा देने वालों के बीच की लड़ाई करार दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रदेश से प्रेम करते हैं वे एमवीए से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 2022 में होने वाले विभाजन का जिक्र किया।
उद्धव ठाकरे ने हमला बोलते हुए कहा कि जो बीजेपी की मदद कर रहे हैं वे प्रदेश के दुश्मन हैं। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में BJP ने 40 बागियों को निकाला, विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
9 hrs ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
1 day ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
2 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
2 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines