Uddav Thackeray Vs Eknath Shinde: महाराष्ट्र की राजनीति में ‘शिवसेना’ को लेकर मचे घमासान पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया। आयोग ने कहा कि शिवसेना और निशान तीर-कमान एकनाथ शिंदे का है। उद्धव ठाकुरे ने अलोकतांत्रिक तरीके से पार्टी का संविधान बनाया था।
अब उद्धव ठाकरे चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने इस बाबत शुक्रवार की देर शाम बयान दिया है।
वहीं, उद्धव के चचेरे भाई ने बाला साहब ठाकरे का एक ऑडियो पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि बाला साहेब द्वारा दिया गया शिवसेना का विचार कितना सही था। आज हम एक बार फिर जानते है…।
हमें यकीन कि सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘हम निश्चित तौर पर चुनाव आयोग के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हमें यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट इस आदेश को रद्द कर देगा और 16 विधायकों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।’
प्रधानमंत्री खुद ऐलान करते तो अच्छा रहता
उद्धव ठाकरे ने कहा कि ये अन्याय है, देश में तानाशाही की शुरुआत हो गई है, ऐसा ऐलान प्रधानमंत्री कर दें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। देश में प्रजातंत्र नहीं रहा। उनमें चुनाव कराने की हिम्मत नहीं है…सभी उनके गुलाम हैं।
आप कहते हैं कि कांग्रेस ने भी देश में सरकार गिराई थी, इसलिए तो आपको लाया था अब आप भी यही कर रहे हैं। इंदिरा गांधी में इमरजेंसी लगाने की हिम्मत थी, आपमें हिम्मत नहीं है। हम फैसले को चुनौती देंगे। सुप्रीम कोर्ट हमारी आखिरी उम्मीद है।
कोई भी पूंजीपति बन सकता है मुख्यमंत्री
ठाकरे ने कहा, ‘मैंने कहा था कि चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले फैसला नहीं देना चाहिए। यदि विधायकों और सांसदों की संख्या के आधार पर पार्टी का अस्तित्व तय किया जाता है, तो कोई भी पूंजीपति विधायक, सांसद खरीद सकता है और मुख्यमंत्री बन सकता है।’
उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई ने बाला साहब का ऑडियो किया पोस्ट
उद्धव के चचेरे भाई राज ठाकरे ने चुनाव आयोग के फैसले के बाद शिवसेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे का एक ऑडियो साझा किया है। ऑडियो मराठी भाषा में है। इसमें बाला साहब ठाकरे कह रहे हैं कि पैसा गया तो फिर कमा लिया जाएगा। लेकिन नाम गया तो कभी वापस नहीं आएगा।
उन्होंने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि बाला साहेब द्वारा दिया गया शिवसेना का विचार कितना सही था। आज हम एक बार फिर जानते है…।
यह भी पढ़ें: Shivsena Dispute: एकनाथ शिंदे की हुई शिवसेना, निशान भी मिला, चुनाव आयोग से उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
15 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
16 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
1 day agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
3 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines