Two MLAs Supporter Fighting Video Viral: महाराष्ट्र के विधानसभा में इन मानसून सत्र चल रहा है। सत्र के दूसरे सदन में जहां VIP हनी ट्रैप मुद्दा गूंजा। वहीं, दूसरे दिन का सत्र खत्म होने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर विधानसभा की लॉबी में दो विधायक के कार्यकर्ता आपस में लड़ाई करते हुए दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार विधानसभा की लॉबी में ये लड़ाई एनसीपी शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड और भाजपा विधायक गोपीचंद पड़लकर के कार्यकर्ताओं के बीच हुई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है,जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विधानसभा की लॉबी में भिड़े विधायकों के कार्यकर्ता
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नेता जितेंद्र आव्हाड और भाजपा विधायक गोपीचंद पड़लकर के कार्यकर्ता विधानसभा की लॉबी में एक दूसरे के बाल नोचते, शर्ट फाड़ते, मुक्का मारते और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बाकी के नेता और विधायक दोनों के बीच बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। बीच-बचाव के बाद दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए भी दिखाई दिए। वहीं, लॉबी में मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि जितेंद्र आव्हाड और गोपीचंद पड़लकर के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को भी जितेंद्र आव्हाड और गोपीचंद पड़लकर के बीच विधानसभा के गेट पर बहस हुई थी।
पहले किसने की लड़ाई शुरुआत?
इस लड़ाई को लेकर नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि पूरा महाराष्ट्र जानता है कि पहले शुरुआत किसने की? सबसे पहले पड़लकर के समर्थकों ने ही उनके हमला किया था। उन्होंने यह भी कहा कि अब विधानसभा में गुंडों को लाया जा रहा है, इससे विधायकों की सुरक्षा खतरे में है। उन लोगों ने मुझें गालियां दी। जान से मारने की धमकी दी।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines