हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया लड़कियों का आपत्तिजनक वीडियो, आरोपी पुलिस अफसर के बेटे

विज्ञापन
Maharashtra, Crime News

Maharashtra Crime News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल कितना खतरनाक हो सकता है? इसकी एक बानगी महाराष्ट्र में देखने को मिली। पालघर जिले में दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों भाई AI Tool का इस्तेमाल कर महिलाओं और लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बना रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह संभवत: प्रदेश का पहला मामला है, जहां आपत्तिजनक वीडियो बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया।

मुंबई पुलिस में तैनात है पिता

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अर्नाला समुद्री पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक कल्याण कार्पे ने बताया कि आरोपियों की उम्र 19 और 21 साल है। दोनों मुंबई पुलिस में तैनात एक अधिकारी के बेटे हैं।

अधिकारी ने बताया कि दोनों ने कथित तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल का उपयोग करके महिलाओं और लड़कियों की तस्वीरों का उपयोग करके अश्लील वीडियो बनाए। मीरा-भायंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के साइबर सेल के वरिष्ठ निरीक्षक सुजीत गुंजकर ने कहा कि यह राज्य में पहला मामला है, जहां साइबर अपराध के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया गया था।

विरोध करने पर आरोपियों ने लड़कियों को पीटा

सोमवार को जब दो लड़कियों ने वीडियो को लेकर आरोपियों पर आरोप लगाया तो दोनों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने कहा कि दोनों को मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3: चांद पर पहुंचे हम, अब क्या होगा अगला कदम? पढ़ें 5 बड़ी बातें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें