मुंबई: बीते दिन राजधानी दिल्ली में अपने और अपने पिता के साथ हुई बदसलूकी की कहानी बयां करते हुए अभिनेत्री से नेत्री बनीं बिग बॉस फेम अर्चना गौतम की आंखों से आंसुओं की गंगा-जमुना बह निकली। उन्होंने कहा, ‘ऑन रोड रेप था वो’। रविवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अर्चना ने अपने साथ हुई उस भयावह घटना के बारे में खुलकर जानकारी दी कि किस तरह उन्हें और उनके पिता को जान से मार देने की कोशिश की गई और आखिर क्यों उन्होंने इसघटना की शिकायत दिल्ली में नहीं की। अर्चना ने इस हमले के लिए कॉन्ग्रेस नेता राहुल गांधी के निजी सहायक (PA) संदीप सिंह को जिम्मेदार ठहराया है।
-
शुक्रवार को दिल्ली में कॉन्ग्रेस मुख्यालय के बाहर हुइर्द धक्का-मुक्की को लेकर रविवार को मुंबई में की पूर्व कॉन्ग्रेस नेत्री अर्चना गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 फेम Archana Gautam को कांग्रेस से निकाला, ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिखाया था गजब का एक्शन
अर्चना ने कहा, ‘मैं शूटिंग के लिए आगरा गई थी, जिस दौरान दिल्ली में रुकने का फैसला किया और जब लगभग एक साल बाद कॉन्ग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को महिला आरक्षण अधिनियम की बधाई देने के बहाने पार्टी मुख्यालय जाने की सोची तो जैसे ही पिता और ड्राइवर के सज्ञथ हाथों में गुलदस्ता लिए वहां पहुंची, गेट पर ताला लगा मिला। पता चला कि यह मेरे लिए ही लगाया गया था। इसके बाद मैंने फोन करके पूछने की कोशिश की कि मामला क्या है तो अचानक कॉन्ग्रेस कमेटी की कुछ महिलाएं मेरी ओर दौड़ती हुई आईं। मैं उनके नाम जानती हूं, लेकिन मैं उनका उल्लेख नहीं करूंगी। बात करने का एक तरीका होता है…। वो गुस्से में मुझ पर चिल्लाने लगी। मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मेरे साथ ऐसा कुछ भी होगा। उन्होंने मेरे पिता को मारा, मेरे भी बाल खींचे और मुझे धक्का दिया। जब मैं वहां से निकलने की कोशिश कर रही थी तो उन्होंने मेरा रास्ता रोक लिया। कार में भी नहीं बैठने दिया। मैंने वहां मौजूद सामान्य लोगों से मदद मांगी। मैं गिड़गिड़ा रही थी कि मुझे अपनी कार में बिठा लें और इस भीड़ से बच जाएं, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। जब मैं एक होटल पहुंची और मदद मांगी तो उन्होंने गेट बंद कर दिया। मैं नहीं जानती कि आखिर क्यों मुझ पर और मेरे पिता पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बड़ी मुश्किल से हम वहां से अपनी जान बचाकर भागे’।
यह भी पढ़ें: ये क्या बोल गए Mika Singh? खुलेआम उड़ाया Jacqueline Fernandez और Sukesh के रिश्ते का मजाक, देखें डिलीट हुआ ट्वीट
संदीप सिंह के लिए बोलीं-मेरे पीछे पड़ा रहा है हमेशा
अर्चना गौतम ने आपबीती बताते हुए इस हमले को ‘ऑन रोड रेप’ कहा है और साथ ही इसके लिए राहलु गांधी के निजी सहायक (PA) संदीप सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। अर्चना ने कहा कि अगर उन्हें कुछ भी हुआ तो उसके लिए सिर्फ और सिर्फ संदीप ही जिम्मेदार होंगे। अर्चना ने कहा, ‘ठाकुर संदीप सिंह को हमेशा से ही मुझसे और मेरी जाति से परेशानी रही है। वह हमेशा मेरे पीछे पड़ा रहता है और पिछले दिनों रायपुर में भी उसने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया था’।
बताई दिल्ली में एफआईआर दर्ज नहीं कराने की वजह
इतना ही नहीं, आज इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अर्चना ने इस हमले को लेकर दिल्ली में शिकायत नहीं कराने की वजह पर भी बात की। मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए अर्चना गौतम ने बताया, ‘मैंने दिल्ली के तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन मुझसे कहा गया कि अगर मैं शिकायत दर्ज कराऊंगी तो मुझे तीन दिन तक वहां रहकर पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने होंगे। मैंने दिल्ली में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, क्योंकि मैं वहां सुरक्षित महसूस नहीं कर रही थी’।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
8 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
8 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines