महाराष्ट्र के जालना से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां समृद्धि महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 6 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में 6 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, ये सभी महिलाएं समृद्धि महामार्ग पर मजदूरी का काम करती थीं.
यह हादसा जालना जिले के कडवंची गांव के पास समृद्धि महामार्ग पर हुआ. मजदूरों को लेकर जा रहे एक छोटे हाथी पिकअप वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को तुरंत जालना जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है.
इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. इस बीच, जालना विधानसभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन खोतकर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और मृतकों के परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है.
वहीं,जालना भीषण सड़क हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दुख जताया है. सीएम ने कहा कि दुखद हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है. श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.
सीएम ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है.
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
2 days agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
2 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 days ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
2 days agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
3 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
3 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
3 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines