---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

मुंबई में दर्दनाक ट्रिपल मर्डर, शख्स ने पत्नी और बच्चों को क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर मार डाला

Triple Murder With Cricket Bat in Mumbai Thane: आरोपी कुछ दिन से अपने भाई के घर गई पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था।

---विज्ञापन---

Triple Murder With Cricket Bat in Mumbai Thane: मुंबई के ठाणे से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां हरियाणा के एक शख्स ने नशे की हालत में अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की क्रिकेट बैट से हत्या कर दी। ठाणे पुलिस के अनुसार, आरोपी फरार है। कसारवडावली पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के हिसार के खररालीपुर गांव के रहने वाले 29 साल के अमित धर्मवीर बागड़ी ने इस ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया।

शराबी और बेरोजगार है आरोपी

उसने अपनी पत्नी भावना, 8 साल के बेटे अंकुश और 6 साल की बेटी खुशी को मौत के घाट उतार दिया। ठाणे पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी धर्मवीर बागड़ी शराबी और बेरोजगार है। इस पूरे मामले की सूचना मकान मालिक ने दी थी। पुलिस की टीम ने उनके घर से क्रिकेट बैट बरामद किया है, जिससे उसने कथित तौर पर मां-बच्चों को पीट-पीटकर मार डाला। उनके शव घर में खून से लथपथ पाए गए। पुलिस के अनुसार, बागड़ी शराबी था और कोई काम-धंधा न होने से परेशान रहता था। इस वजह से उनके घर में अक्सर झगड़े होते थे।

---विज्ञापन---

पति के भाई के घर चली गई थी पत्नी

इन झगड़ों से तंग आकर पत्नी भावना अपने बच्चों के साथ कुछ समय पहले अमित के भाई विकास बागड़ी के घर चली गई थी। वह बच्चों के साथ सिद्धिविनायक निवास, शेंडोबा चौक में शिफ्ट हो गई थीं। कुछ दिन पहले अमित बागड़ी अपने भाई के घर पत्नी और बच्चों से मिलने आया तो उनके साथ रहने लगा। आज सुबह जब उसका भाई विकास बागड़ी काम पर चला गया तो पीछे से अमित ने इस घटना को अंजाम दिया। जब विकास बागड़ी दोपहर को अपने घर लौटा, तो उसने घर में अपनी भाभी और दो बच्चों के शव देखे। साथ ही खून से सना हुआ एक क्रिकेट बैट भी देखा। तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मुंबई लोकल ट्रेन का जोखिम भरा सफर, कोच और फुटबोर्ड के गैप में खड़े युवक को देख विवेक अग्निहोत्री ने किया रिएक्ट

महाराष्ट्र से बाहर फरार होने का संदेह

अब पुलिस ने आरोपी अमित को पकड़ने के लिए जगह-जगह पर छापेमारी शुरू कर दी है। उसके महाराष्ट्र से बाहर फरार होने का भी संदेह है। जानकारी के अनुसार, आरोपी तीन दिनों से अपने भाई के घर पर अपने परिवार के साथ शांति से रह रहा था, लेकिन अचानक आज उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस के अनुसार, तिहरे हत्याकांड के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है।

---विज्ञापन---

मुंबई की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

First published on: Dec 21, 2023 07:12 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola