हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मुंबई में स्कूल बस पर गिरा पेड़, एक स्टूडेंट की दर्दनाक मौत, वाहन के अंदर मौजूद थे 13 छात्र

हादसे के तुरंत बाद बस में सवार सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. घायल छात्रों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, दुर्घटना के वक्त 13 छात्र वैन में मौजूद थे. घटना में घायल चार छात्रों का इलाज चेंबूर के जेन अस्पताल Zen Hospital में चल रहा है.

विज्ञापन

मुंबई के चेंबूर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ. यूनिवर्सल स्कूल की वैन पर अचानक एक पेड़ गिर गया, जिससे एक स्टूडेंट की मौत हो गई, जबकि चार छात्र घायल हो गए हैं. आज दोपहर करीब 2:50 बजे मुंबई के चेंबूर स्थित रोड नंबर-11 पर यूनिवर्सल स्कूल की बस पर अचानक एक पेड़ गिर गया, जिससे हादसा हो गया.

हादसे के तुरंत बाद बस में सवार सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. घायल छात्रों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, दुर्घटना के वक्त 13 छात्र वैन में मौजूद थे. घटना में घायल चार छात्रों का इलाज चेंबूर के जेन अस्पताल Zen Hospital में चल रहा है. हादसे के बाद मौके पर पुलिस, दमकल और अन्य राहत एवं बचाव दल पहुंच गए. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Monsoon Rain Alert: दिल्ली-NCR में क्यों अटका मानसून? जानें पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में कब बरसेंगे बादल

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जैसे ही बस चेंबूर के संबंधित मार्ग से गुजरी, अचानक एक विशालकाय पेड़ भरभराकर बस के एक हिस्से पर आ गिरा. पेड़ का वजन इतना ज्यादा था कि बस की छत पूरी तरह चिपक गई, घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे की भयावहता को देखते हुए आसपास मौजूद स्थानीय लोग और बस के कंडक्टर ने तुरंत मोर्चा संभाला. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बिना वक्त गंवाए बस की खिड़कियों और आपातकालीन रास्तों से बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया. स्थानीय निवासियों के इस प्रयास की वजह से कई बच्चों की जान समय रहते बचा ली गई.

यह भी पढ़ें: विधान परिषद में शिंदे का ऑपरेशन टाइगर? ठाकरे के सबसे विश्वासु MLC को बनाया विधान परिषद में उपसभापति का उम्मीदवार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola