महाराष्ट्र के जलगांव में दर्दनाक हादसा: मेहंदी सूखने से पहले उजड़ गई जिंदगी, ससुराल की देहरी तक नहीं पहुंच पाई दुल्हन

महाराष्ट्र के जलगांव में दर्दनाक सड़क हादसे में नई दुल्हन समेत 3 लोगों की मौत, 6 घायल. टायर फटने से क्रूज़र गैस टैंकर से टकराई, खुशियां मातम में बदली.

Untitled design - 2026-04-29T170338.239

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक हृदय विदारक सड़क हादसे ने खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया. धरनगांव तहसील के वराड खुर्द गांव के पास हाईवे पर हुई इस भीषण दुर्घटना में नई नवेली दुल्हन समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

जिस घर में नई दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, जहां गृह प्रवेश की रस्म के लिए चौखट सजी थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है. कहते हैं, दुल्हन की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि नियति ने ऐसा क्रूर खेल खेला कि वह ससुराल की देहरी तक भी नहीं पहुंच पाई.

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बारात गुजरात से शादी समारोह संपन्न कर अकोला लौट रही थी. इसी दौरान वराड खुर्द के पास तेज रफ्तार क्रूज़र वाहन का अगला टायर अचानक फट गया. टायर फटते ही वाहन का पहिया निकल गया और चालक नियंत्रण खो बैठा. अनियंत्रित क्रूज़र सड़क किनारे खड़े गैस टैंकर से जा टकराई और पलट गई.

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. इस हादसे में पूजा रवि वाघलकर, दत्तू भागवत और जगदीश वाघलकर की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे.
इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है. सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी—खुशियों से भरी एक नई शुरुआत, शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई.

विज्ञापन

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. जिस आंगन में नई दुल्हन के कदम पड़ने थे, वहां अब आंसुओं की धार बह रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ