Thieves Stolen Money From Ganesh Pandal In Maharashtra: महाराष्ट्र के अकोला से चोरी का एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां गणेश उत्सव के लिए बनाए गए पांडाल से दोपहर 2 बजे एक चोर दान पेटी से हजारों रुपए चुरा कर फरार हो गए। घटना के वक्त पांडाल के कार्यकर्ता दूसरे कामों में व्यस्त थे। मामला 25 सितंबर का है।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार अकोला में उमरी चौक पर उमरी वासियों के राजा श्री संत रोहिदास महाराज गणेशोत्सव गणपति पांडाल समिति की ओर से गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। सोमवार दोपहर 2 बजे यहां गणेश जी की मूर्ति के सामने रखी दान पेटी से चोर हजारों रुपए लेकर फरार हो गए। घटना के वक्त पांडाल के कार्यकर्ता अन्य कामों में बिजी थे। चोरी का यह दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कमेटी क पदाधिकारियों ने बताया कि चोर दान पेटी में रखे 16 हजार रुपए लेकर फुर्र हो गए।
जांच में जुटी पुलिस
पांडाल कमेटी ने इसको लेकर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पांडाल पदाधिकारियों ने मांग की है कि गणपति उत्सव के दौरान बड़े पांडालों पर 2 पुलिसवालों की ड्यूटी लगानी चाहिए ताकि चोरी के मामलों को रोका जा सके। वहीं उमरी पांडाल में चोरी का मामला सामने आने के बाद अन्य पंडाल कमेटियों ने भी पुलिस वालों की ड्यूटी लगाने की मांग की है।
संबंधित खबरें
नौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में फंसीं राधा-बबीता की दास्तां
6 mins agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
18 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
21 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
23 hrs ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines