'मुंबई एयरपोर्ट पर नीले रंग के बैग में बम है', अज्ञात नंबर से आई कॉल
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

There is a bomb in a blue bag at Mumbai airport: मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अज्ञात शख्स ने कॉल कर कहा कि एयरपोर्ट पर एक नीले रंग के बैग में बम है। इसकी जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन सकते में गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फौरन इस गंभीर मामले के बारे में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मुंबई पुलिस अधिकारी और बम स्क्वाड टीम हवाई अड्डे पर पहुंची और जांच की।
मुंबई पुलिस और बम स्क्वाड टीम की जब एयरपोर्ट पर पहुंची तो एयरपोर्ट पर नीले रंग का बैग कहीं नहीं मिला। पुलिस ने गहन जांच की तो वहां पर इस तरह का बैग ना मिलने पर पुलिस पाया कि किसी ने फर्जी कॉल कर इसकी जानकारी दी है। बहरहाल, एयरपोर्ट पर बम मिलने की खबर किसने दी, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस और जांच अधिकारी कॉल करने वाले शख्स की तलाश कर रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों के एयरपोर्ट पर कई बार बम मिलने की सूचना मिली है, जब पुलिस ने इसकी जांच की तो ये सूचना फर्जी निकली। हालांकि, पुलिस और जांच अधिकारी ऐसे अज्ञात शख्स की तलाश में हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: