थाणे में आपसी दुश्मनी के चलते चॉपर से हमला, शिवसेना नेता के कार्यकर्ता जख्मी

महाराष्ट्र के थाणे जिले में आपसी दुश्मनी के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चॉपर से हमला किया है। इस हमले में स्थानीय शिवसेना नेता के कुछ कार्यकर्ता जख्मी हो गए हैं। पढ़ें थाणे से बसंत चौहान की रिपोर्ट…

Thane News (1)

महाराष्ट्र के थाणे जिले से आपसी रंजिश का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां आपसी दुश्मनी के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चॉपर से हमला किया है। इस वारदात का असर राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया। चॉपर से हुए इस हमले में स्थानीय शिवसेना नेता के कुछ कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं। हमले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

नकाबपोश ने किया चॉपर से हमला

चॉपर से यह हमला बीती रात थाणे के टेम्भीनाका इलाके में स्थित शिवसेना शाखा पर हुआ। जानकारी के अनुसार, हमले के वक्त स्थानीय नेता सुधीर कोकाटे अपने कार्यकर्ताओं के साथ शाखा पर बैठे हुए थे। इस बीच एक नकाबपोश बदमाश ने तेज धार वाले चॉपर से उन पर हमला कर दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नकाबपोश हमलावर उनकी पकड़ से भाग गया। इस हमले में कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

आपसी दुश्मनी का मामला

बता दें कि कुछ समय पहले ही सुधीर कोकाटे के बेटे विराज कोकाटे और उनके अन्य साथियों ने सोहेल खान नाम के एक युवक पर चाकू से हमला किया था। इसमें सोहेल खान गंभीर रूप से घायल हो गया था। माना जा रहा है कि बीती रात का उसी हमला का बदला लिया गया है। इसको लेकर सिर्फ आशंका जताई जा रही है। हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ