हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ठाणे में 7 साल की बच्ची के लापता होने से मचा हड़कंप, 900 CCTV खंगालने के बाद सामने आई सच्चाई

मुंबई के दिवा से लापता हुई 7 वर्षीय मासूम साक्षी को पुलिस ने 3 दिन बाद बदलापुर से सकुशल बरामद कर लिया है. 900 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस जब बच्ची तक पहुँची, तो सामने आई कहानी ने सबको हैरान कर दिया. जानिए आखिर क्या है पूरा मामला. पढ़ें, ठाणे से वसंत चौहान की रिपोर्ट..

विज्ञापन

मुंबई से सटे दिवा से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने तीन दिनों तक पुलिस, परिवार और पूरे इलाके की सांसें थामे रखीं. सात वर्षीय मासूम साक्षी पांडे के अचानक लापता होने से जहां परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं पुलिस के सामने भी यह एक बड़ी चुनौती बन गई. 900 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और दिन-रात चले सर्च ऑपरेशन के बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने हर किसी को हैरान कर दिया.

रात को सामान लेने निकली थी मासूम

यह घटना 28 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे की है. साक्षी घर से कुछ खाने का सामान लेने निकली थी, लेकिन जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. कोई सुराग न मिलने पर परेशान परिवार ने मुंब्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत 6 स्पेशल टीमें बनाईं, जिसमें 60 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल थे.

900 कैमरों ने खोला राज

पुलिस ने बच्ची को ढूंढने के लिए इमारतों की छतों, सुनसान जगहों और यहाँ तक कि गटर चैंबरों तक की तलाशी ली. आखिरकार एक सीसीटीवी फुटेज में बड़ा सुराग मिला. साक्षी दिवा रेलवे स्टेशन की ओर जाती दिखी और रात करीब 11 बजे अंबरनाथ जाने वाली लोकल ट्रेन में चढ़ गई. इसके बाद अंबरनाथ स्टेशन के फुटेज में वह एक अनजान व्यक्ति के साथ दिखी, जिसके साथ वह बदलापुर जाने वाली ट्रेन में सवार हुई.

विज्ञापन

…जब पुलिस ने खटखटाया दरवाजा

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आखिरकार बदलापुर में उस व्यक्ति के घर तक पहुँच गई. जब पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, तो अंदर का नजारा देख राहत की सांस ली. बच्ची पूरी तरह सुरक्षित थी और उस व्यक्ति के तीन बच्चों के साथ खेल रही थी.

क्यों ले गया था वह व्यक्ति बच्ची को अपने घर?

पूछताछ में पता चला कि वह व्यक्ति नवी मुंबई की एक कंपनी में एचआर (HR) है. उसकी पत्नी डेढ़ साल से अलग रह रही है और वह अकेले अपने बच्चों को संभालता है. उसकी खुद की एक बेटी पहले यौन अपराध का शिकार हो चुकी है. उस व्यक्ति ने बताया कि जब उसने साक्षी को रात में अकेले भटकते देखा, तो उसे अपनी बेटी का दर्द याद आ गया. उसे डर था कि कहीं इस बच्ची के साथ कोई गलत हरकत न हो जाए, इसलिए वह उसे सुरक्षा के लिए अपने घर ले आया.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, वह व्यक्ति बच्ची को थाने छोड़ने की तैयारी में ही था कि पुलिस वहाँ पहुँच गई. डॉक्टरी जांच में बच्ची के साथ किसी भी तरह की अनहोनी की बात सामने नहीं आई है. पुलिस ने बच्ची को परिवार को सौंप दिया है, साथ ही जनता से अपील की है कि कोई भी लावारिस बच्चा मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola