हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Maharashtra: ठाणे में बड़ा हादसा, चलती पुष्पक ट्रेन से ट्रैक पर गिरे 8 यात्री, 5 की मौत

Thane train accident: महाराष्ट्र्र के ठाणे में सोमवार को पुष्पक ट्रेन से 8 यात्री रेलवे ट्रैक पर गिर गए। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई है। हादसे की वजह ट्रेन में अत्यधिक भीड़ बताई जा रही है। रेलवे के अधिकारी और पुलिस मौेके पर पहुंचे हुए हैं। वहीं घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पढ़ें विनोद जगदाले की रिपोर्ट…

विज्ञापन
ठाणे में लोकल ट्रेन से गिरे यात्री (Pic Credit- News24)

Mumbai local train accident: महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर सीएसएमटी की ओर जा रही पुष्पक ट्रेन से कई यात्री ट्रैक पर गिर गए। हादसे के बाद रेलवे और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीआरओ सेंट्रल रेलवे डॉ स्वप्निल नीला ने बताया कि 8 यात्री ट्रेन से नीचे गिरे हैं। हादसे की वजह ट्रेन में अत्यधिक भीड़ बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

भीड़ के कारण हुआ हादसा

महाराष्ट्र्र के ठाणे में सोमवार को पुष्पक ट्रेन से 8 यात्री रेलवे ट्रैक पर गिर गए। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई है। हादसे की वजह ट्रेन में अत्यधिक भीड़ बताई जा रही है। रेलवे के अधिकारी और पुलिस मौेके पर पहुंचे हुए हैं। वहीं घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः भारत गौरव ट्रेन खास क्यों है? जो आज मुंबई से होगी रवाना, कितने दिन की ट्रिप, कहां-कहां घुमाएगी

मामले में रेलवे अधिकारियों का बयान भी सामने आया है। अधिकारियों की मानें तो कुछ यात्री सीएसएमटी की ओर यात्रा कर रहे थे तभी वह ठाणे के मुंबई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर गए। घटना के बाद रेल सेवाएं प्रभावित हुई है।

विज्ञापन

कासरा जाने वाली ट्रेन के गार्ड ने दी जानकारी

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जोकि पोस्ट नहीं किए जा सकते हैं क्योंकि उसमें देखा जा सकता है कि लोगों के शव बिना कपड़ों के ही प्लेटफॉर्म पर पड़े हैं। वहीं आसपास यात्री घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंब्रा स्टेशन के पास पांच यात्री ट्रेन से गिर गए। कासरा जाने वाली ट्रेन के गार्ड ने इसकी जानकारी दी। मृतक यात्रियों की पहचान का काम चल रहा है। यह भी पता चला है कि ये यात्री 30-35 वर्ष की आयु के हैं। वास्तव में क्या हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Maharashtra: महायुति में असंतोष की चिंगारी, ‘भाजपा नेताओं की जुबान फिसली या सच उगला’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola