Mumbai: गुस्से में दोस्त ने काटा कान, अस्पताल पहुंचा फिल्ममेकर; पार्टी में हुई अजीब घटना

Thane News : मुंबई से सटे ठाणे में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां पार्टी के के दौरान विवाद हुआ तो आईटी प्रोफेशनल ने अपने दोस्त फिल्म निर्माता का कान काटकर निगल लिया। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Thane Man Ear Cut
विज्ञापन

Thane News : मुंबई से सटे ठाणे इलाके में एक अजीब घटना हुई है। दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो एक ने दूसरे का कान काट लिया और उसे निगल लिया। घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल जाना पड़ा और वह पुलिस के पास शिकायत करने भी पहुंचा।

पूरा मामला ठाणे पश्चिम के पाटलीपाड़ा में पॉश हीरानंदानी एस्टेट का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने किसी बात पर विवाद होने पर गुस्से में आकर अपने दोस्त के कान का एक हिस्सा काट लिया और उसे निगल भी लिया। घायल शख्स ने कासरवडवली पुलिस स्टेशन पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisment

पार्टी के दौरान हुआ विवाद और…

जानकारी के अनुसार, पीड़ित 37 साल के फिल्म निर्माता श्रवण लीखा हैं और कान काटने वाला आरोपी 32 साल का आईटी क्षेत्र में काम करने वाला विकास मेनन है और दोनों हीरानंदानी एस्टेट में रहते हैं। फिल्ममेकर श्रवण लीखा ने बताया कि वह बुधवार सुबह हीरानंदानी एस्टेट के अंदर सॉलिटेयर को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में दो दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे, इसी दौरान दो दोस्तों के बीच मतभेद हो गया।

गुस्से में आकर दोस्त ने काट लिया कान

पीड़ित फिल्ममेकर ने बताया कि कहासुनी के दौरान आरोपी विकास मेनन गुस्से में आ गया और उसने लीखा के कान का एक हिस्सा काट लिया और उसे निगल लिया। इसके बाद खून से लथपथ फिल्ममेकर अकेले ही अस्पताल पहुंचा। शुरुआती इलाज के बाद वह कासरवडवली पुलिस स्टेशन पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि विवाद क्यों हुआ था और फिल्ममेकर का दोस्त इतना गुस्से में क्यों आया था, इससे जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ