मुंबई को दहलाने की धमकी मिली है। फोन कॉल करने वाले ने मुंबई में एक के बाद एक 34 ब्लास्ट की धमकी दी है। इसके बाद से मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। बताया जा रहा है कि एक फोन कॉल के जरिए यह धमकी दी गई है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि एक धमकी भरा कॉल आने के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। कॉल करने वाले ने दावा किया कि 34 गाड़ियों में 34 “मानव बम” रखे गए हैं और इनमें “400 किलोग्राम आरडीएक्स” है। ये बम विस्फोट पूरे शहर को हिला कर रख देंगे।
पुलिस ने बताया कि धमकी भरा ये कॉल मुंबई ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर आया था। अनंत चतुर्दशी से पहले लश्कर-ए-जिहादी नामक संगठन की तरफ से यह धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद पूरे मुंबई ही नहीं, पूरे राज्य को अलर्ट कर दिया गया है और प्रमुख स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
धमकी देने वाले शख्स ने दावा किया है कि मानव बम ले जाने वाली 34 कारों का इस्तेमाल 400 किलोग्राम आरडीएक्स विस्फोट करने के लिए किया जाने वाला है। इस बम बलास्ट से कम से कम एक करोड़ लोगों को मारने का दावा किया गया है।
यह भी पढ़ें : एक बंदर की मौत पर पूरे गांव ने कराया मुंडन, धुले में दिखा अनोखा रिवाज
ANI ने बताया कि मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं। धमकी में दावा किया गया है कि शहर भर में 34 वाहनों में 34 ‘मानव बम’ लगाए गए हैं और विस्फोट से पूरी मुंबई दहल जाएगी। ‘लश्कर-ए-जिहादी’ होने का दावा करने वाले इस संगठन का कहना है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। धमकी भरे संदेश में आगे कहा गया है कि विस्फोट में 400 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। मुंबई पुलिस सतर्क है और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
21 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
23 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
23 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines