मुंबई: अरब महासागर में उठे बिपरजॉय चक्रवात के कारण मुंबई में बारिश आधा जून ख़त्म होने के बाद भी नहीं पहुंच पाई है। मुंबई को पानी की आपूर्ती करने वाली झीलो में रिजर्व कोटे समेत सिर्फ 16% पानी बचा हुआ है। यह पानी अगले 48 दिन तक ही मुंबई की प्यास बुझा सकता है। बारिश में और देरी हुई तो पानी का ज्याजा लेकर जून के अंत में मुंबई में 10 से 15 फ़ीसदी पानी कटौती की जाएगी। BMC प्रशासन ने इस बारे में जानकारी दी है।
मुंबई को पीने का पानी की आपूर्ति तानसा, मोडकसागर, मध्य वैतरणा, अपर वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी इन सात झीलों से रोजाना 3850 दशलक्ष लीटर द्वारा की जाती है। सालभर मुंबई की जनता की प्यास बुझाने को इन 7 झीलों में 14 लाख 47 हज़ार 363 दशलक्ष लीटर पानी की ज़रूरत होती है। मौजूदा समय में इन 7 झीलो में सिर्फ़ 16% फ़ीसदी यानी 2 लाख 50 हज़ार 691 दशलक्ष लीटर पानी ही बचा हुआ है।
पिछले साल पूरे जून में बारिश नहीं हुई थी तब पानी का स्टॉक 11% नीचे जा चुका था ऐसे में 27 जून से मुंबई में 10% पानी कटौती बीएमसी ने लागू कर दी थी लेकिन जुलाई के शुरुआत से मुंबई समेत झील वाले इलाकों में दमदार बारिश की शुरुआत हुई थी और झीलों में 25% पानी जमा हुआ था जिसके बाद 12 दिन में पानी कटौती को वापस ले लिया गया था।
दरअसल सात झीलों में सिर्फ़ 8.90% यानी 1 लाख 28 हज़ार 873 दशलक्ष लीटर पानी मौजूद है यह स्टॉक काफ़ी कम है लेकिन राज्य सरकार की भातसा और अपर वैतरणा झील का रिज़र्व कोटा इस्तेमाल करने की इजाज़त मिलने के बाद कुल पानी का स्टॉक 16% तक पहुंच गया फ़िलहाल इन दोनों झिलो से रोज़ाना 150 दशलक्ष लीटर पानी रोज़ मिल रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines