मुंबई-नासिक हाईवे पर सड़क के गड्ढे एक बार फिर जानलेवा साबित हुए हैं. शाहपुर तालुका में भारंगी नदी के पुल के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ठाणे TDRF (ठाणे डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) के जवान विकास लहू गोरे की मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनकी बाइक सड़क पर बने एक बड़े गड्ढे में फंस गई, जिससे वह संतुलन खो बैठे और डिवाइडर से टकरा गए.
मृतक विकास गोरे शाहपुर के बामने गांव के निवासी थे. सोमवार सुबह वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से ड्यूटी के लिए निकले थे. जैसे ही वह मुंबई-नासिक हाईवे पर भारंगी नदी के पुल के पास पहुंचे, उनकी बाइक एक बड़े गड्ढे में जा घुसी. अचानक झटके के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े. इसके बाद उनका सिर और शरीर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर विकास गोरे को शाहपुर उपजिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विकास गोरे ने कुछ दिन पहले ही भिवंडी के कोहिनूर बिल्डिंग हादसे में राहत और बचाव अभियान के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की मदद की थी. दूसरों की जिंदगी बचाने वाले इस जवान की मौत सड़क पर बने गड्ढे के कारण होने से परिवार, साथी जवानों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक और आक्रोश है.
इस घटना के बाद एक बार फिर मुंबई-नासिक हाईवे की खराब हालत और सड़क पर बने गहरे गड्ढों को लेकर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से हाईवे पर गड्ढों की समस्या बनी हुई है, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और इस मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
11 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines