स्कार्फ बांधे महिला को बुजुर्ग ने नहीं दिया खाना, बहस के बाद भगाया, पुलिस ने लिया ये एक्शन

Tata Hospital Muslim Woman Case: मुंबई के टाटा अस्पताल के बाहर एक महिला को निशुल्क भोजन देने से इनकार कर दिया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।

tata hospital muslim woman food case

टाटा अस्पताल के बाहर महिला और बुजुर्ग में हुई बहस।

Tata Hospital Muslim Woman Case: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग ने टाटा अस्पताल के बाहर स्कार्फ बांधे महिला को खाना देने से इनकार कर दिया। ये महिला यहां बंटने वाले निशुल्क भोजन के लिए लाइन में लगी थी, लेकिन बुजुर्ग ने ये कहते हुए खाना देने से इनकार कर दिया कि वह जब तक ‘जय श्री राम’ नहीं बोलेगी, तब तक उसे खाना नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

महिला का आरोप है कि बुजुर्ग ने उससे बदतमीजी की। हालांकि वीडियो में महिला ये कहते हुए भी नजर आ रही है कि वह किसी के बाप की जमीन पर नहीं खड़ी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। जबकि पुलिस ने भी एक्शन ले लिया है।

विज्ञापन

पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ केस किया दर्ज 

दरअसल, पुलिस ने खाना बांटने वाले बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ये एक्शन वीडियो वायरल होने और एक राहगीर की शिकायत के बाद लिया है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की पहचान कर ली गई है। हालांकि अब तक उनकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इमरान प्रतापगढ़ी बोले- कौन लोग हैं जो नफरत में डूबे हैं? 

इस मामले में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का एक पोस्ट भी सामने आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- हमारे पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने कहा था कि यदि आपका पड़ोसी भूखा है तो आप पर खाना हराम है। वो पड़ोसी चाहे कोई भी हो, किसी भी धर्म का हो। ये कौन लोग हैं जो नफरत में डूबे हैं और किसी भूखे को खाना खिलाने के नाम पर धार्मिक नारे लगवाना चाहते हैं, क्या एैसे कामों से इन्हें पुण्य मिलेगा? समाज को एैसी मानसिकता का सार्वजनिक बहिष्कार करना चाहिए।

विज्ञापन

एक और वीडियो आया सामने 

बताया जा रहा है कि इस वीडियो को एक लोकल जर्नलिस्ट ने रिकॉर्ड किया है। इस मामले के दो वीडियो सामने आए हैं। जिसमें बुजुर्ग की जर्नलिस्ट से भी बहस होती नजर आ रही है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला कहता है कि क्या आप ‘जय श्री राम’ नहीं बोलने पर खाना नहीं दोगे, ये गलत बात है। इस पर बुजुर्ग कहते हैं- वह बदमाश महिला है। ज्यादा होशियारी मत करो।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ