---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

62 साल के स्वीडिश यात्री ने Indigo की एयर होस्टेस से की छेड़खानी, फ्लाइट से उतरते ही मुंबई में गिरफ्तार

Mumbai News: स्वीडन के एक 62 साल के नागरिक को इंडिगो एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ा है। उसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि बैंकॉक से मुंबई आ रही एक फ्लाइट में यात्री ने पहले खाने के लिए हंगामा किया। कुछ देर बाद चिकन डिश लेने को तैयार हुआ। […]

---विज्ञापन---

Mumbai News: स्वीडन के एक 62 साल के नागरिक को इंडिगो एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ा है। उसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि बैंकॉक से मुंबई आ रही एक फ्लाइट में यात्री ने पहले खाने के लिए हंगामा किया। कुछ देर बाद चिकन डिश लेने को तैयार हुआ। जब एयर होस्टेस पीओएस मशीन लेकर उसके पास पहुंची तो उसने कार्ड स्वाइप करने के बहाने हाथ पकड़ लिया।

एयर होस्टेस ने मुंबई पुलिस को यह भी बताया कि जब उसने विरोध किया तो यात्री अपनी सीट से खड़ा हो गया। उसने स्टाफ और अन्य यात्रियों के साथ दुर्व्यहार किया। आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। यह पूरा मामला गुरुवार का है। शनिवार को सामने आया है।

---विज्ञापन---

कोर्ट ने मंजूर की जमानत

आरोपी की पहचान क्लास एरिक हेराल्ड जोनासम (63 साल) के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को अंधेरी कोर्ट में आरोपी को पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है।

तेजी से बढ़ रहे बदसलूकी और छेड़खानी के मामले

विमानों में बदसलूकी और मारपीट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन महीनों में देश में 8 विमान यात्रियों की गिरफ्तार हो चुकी है। वहीं 2017 और 2023 के बीच विमानों में छेड़खानी की पांच घटनाएं दर्ज हुई हैं।

---विज्ञापन---

बीते रविवार को नशे में धुत एक यात्री ने इंडिगो फ्लाइट के गलियारे में उल्टी कर दी थी। इसके बाद टॉयलेट के बाहर शौच कर दिया था। फ्लाइट गुवाहाटी से दिल्ली जा रही थी। आरोपी की पहचान गुवाहाटी हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले एक अधिवक्ता के तौर पर हुई थी। क्रू मेंबर्स को गंदगी साफ करनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक के बुजुर्ग किसान को पीएम मोदी पर आया दुलार, बस में लगी फोटो पर फेरा हाथ, फिर चूमने लगा, देखें VIDEO

---विज्ञापन---
First published on: Apr 01, 2023 01:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola