---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

हैरानी: सोलापुर की मंडी में 10 बोरी प्याज बेचकर किसान को मिले 2 रुपये, मंडी पहुंचने का किराया लगा 400 रुपये

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के सोलापुर की मंडी में हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। दरअसल, यहां एक किसान दस बोरी प्याज लेकर पहुंचा। प्याज तोलकर आढ़ती ने उसे जितने रुपये दिए उसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन निकल गई।जानकारी के मुताबिक किसान को 10 बोरी प्याज बेचने पर 2 रुपये का चेक मिला। यह […]

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के सोलापुर की मंडी में हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। दरअसल, यहां एक किसान दस बोरी प्याज लेकर पहुंचा। प्याज तोलकर आढ़ती ने उसे जितने रुपये दिए उसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन निकल गई।जानकारी के मुताबिक किसान को 10 बोरी प्याज बेचने पर 2 रुपये का चेक मिला। यह चेक परिवहन शुल्क काटकर दिया गया। जबकि किसान का कहना है कि वह 100 रुपये प्रति क्विंटल का हकदार था।

2 एकड़ जमीन पर प्याज उगाया था

मीडिया को दिए बयान में किसान के किसान के अन्ना राजेंद्र चव्हाण ने कहा कि मैंने 2 एकड़ जमीन पर प्याज उगाया था और 10 बोरी प्याज बेचने के लिए सोलापुर मंडी गया था। तुलाई के बाद दो रुपये का चेक दिया। मैंने कर्ज लिया है। मैं इसे कैसे चुकाऊंगा? प्याज को मंडी तक लाने में 400 रुपये का खर्च आया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – सुप्रीम कोर्ट से शिंदे गुट को राहत, ‘शिवसेना’ मामले पर शिंदे और उद्धव दोनों का पक्ष सुनेंगे CJI

---विज्ञापन---

कंप्यूटर दिन की दरों के अनुसार भुगतान तय करता है

वहीं, इस बारे में मंडी के व्यापारी नसीर खलीफा ने मीडिया में बयान दिया कि एक बार उपज का वजन हो जाने के बाद, कंप्यूटर दिन की दरों के अनुसार भुगतान तय करता है। उसने 10 बोरी प्याज बेचीं और कुछ सड़ा हुआ था, इसलिए परिवहन शुल्क काटने के बाद उसे कम कीमत मिली। किसान इससे पहले हमें कई मौकों पर उपज बेच चुका है जिसके एवज में उसे 2,30,139 रुपये दिए गए थे।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 24, 2023 09:54 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola