Supriya Sule Praise PM Modi: लोकसभा में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई। इस दौरान पक्ष और विपक्ष की ओर से कई सांसदों ने हिस्सा लिया। कई सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार की तारीफ भी की। इसमें शशि थरूर से लेकर सुप्रिया सुले जैसी नेता भी शामिल रहीं। वही सुप्रिया ने आज बीजेपी की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है।
4800 करोड़ का है घोटाला- सुप्रिया
सुप्रिया ने कहा कि लाडली बहना योजना में 4800 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इस योजना के सॉफ्टवेयर बनाने में भी घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि घोटाले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाना चाहिए। एनसीपी सांसद ने कहा कि महिलाओं का पैसा पुरुषों के खाते में कैसे गया? इस घोटाले में सिर्फ अदिति तटकरे ही नहीं पूरा मंत्रिमंडल भी जवाबदेह है। अगर राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर कोई कदम नहीं उठाया तो मैं इस मुद्दे को संसद में उठाऊंगी। पुरुषों के फॉर्म क्यों नहीं रिजेक्ट किए गए। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना का यह घोटाला पहले चरण का है।
ये भी पढ़ेंः Monsoon Session 2025: संसद में SIR पर सरकार तैयार पर चर्चा क्यों संभव नहीं? सामने आए ये 3 कारण
एनसीपी एसपी की सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि पीएम मोदी ने विदेश जाने वाले प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करने के लिए विपक्षी नेताओं पर भी विश्वास दिखाया जोकि उनके बड़प्पन को दिखाता है।
पीएम मोदी की तारीफ की
सुप्रिया ने कहा कि जब देश की बात आती है तो पहले देश आता है, फिर राज्य और उसके बाद पार्टी फिर परिवार। जब हमें किरेन रिजिजू का फोन आया तो उन्होंने कहा कि सुप्रिया आपको देश के लिए 10 दिन देने होंगे। यह पीएम की महानता थी कि उन्होंने प्रतिनिधिमंडलों के लिए विपक्षी नेताओं को विदेश भेजा। वहीं आज उन्होंने महाराष्ट्र की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
ये भी पढ़ेंः Monsoon Session: ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह आज दोपहर 12 बजे, PM मोदी शाम को करेंगे संबोधित
संबंधित खबरें
'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
19 hrs agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
19 hrs agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
1 day agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
1 day agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
1 day agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
1 day ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
1 day agoमहाराष्ट्र FDA की जांच के दायरे में मुंबई का 120 साल पुराना कैफे, चूहे-कॉकरोच मिले
2 days agoNCP के दोनों गुट होंगे मर्ज? शरद पवार ने कर दिया खुलासा, बताया आगे का प्लान
2 days agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के आंदोलन को नहीं मिली परमिशन, मुंबई पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines