महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM बनीं सुनेत्रा पवार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; पीएम मोदी ने दी बधाई

एक तरफ एनसीपी के मुखिया और पति अजित पवार के निधन का दुख और दूसरी तरफ पार्टी के भविष्य का फैसला लेना, सुनेत्रा के लिए आसान नहीं था. उन्होंने डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करते हुए शनिवार को अपने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया.

PAWAR.jpg

महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार के निधन के बाद हुए खालीपन को भरने की जिम्मेदारी उनकी पत्नी और पूर्व राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को सौंपी गई है. इसी क्रम में उन्होंने शनिवार को महाराष्ट्र लोकभवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाए जाने के साथ ही सुनेत्रा पवार अब महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गई हैं. गौरतलब है कि अजित पवार के गुट वाली एनसीपी शुक्रवार को सुनेत्रा पवार के सामने महाराष्ट्र की अगली डिप्टी सीएम बनने का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने भारी मन से स्वीकार कर लिया था.

विज्ञापन

एक तरफ एनसीपी के मुखिया और पति अजित पवार के निधन का दुख और दूसरी तरफ पार्टी के भविष्य का फैसला लेना, सुनेत्रा के लिए आसान नहीं था. उन्होंने डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करते हुए शनिवार को अपने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया. शपथ ग्रहण से ठीक पहले सुनेत्रा को एनसीपी के विधायकों ने अपना नेता चुना. शपथ ग्रहण समारोह में एनसीपी विधायकों के अलावा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद सुनेत्रा पवार को राजनीतिक दिग्गजों से बधाई संदेश भी प्राप्त हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर सुनेत्रा को उपमुख्यमंत्री बनने की बधाई दी. लोकभवन में सुनेत्रा पवार को सफेद साड़ी में देखा गया. शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने पति अजित पवार की फोटो पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी.

सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने पर राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा, ‘सुनेत्रा पवार राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं…’. वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में NCP-SCP प्रमुख शरद पवार की गैरमौजूदगी पर उन्होंने कहा, ‘वह कैसे आएंगे, उनकी पार्टी अलग है, हमारी अलग है.’

विज्ञापन

‘इतिहास रचा गया है…’


NCP नेता और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने पर NCP विधायक सना मलिक ने कहा, ‘इतिहास रचा गया है क्योंकि सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है… महाराष्ट्र को इससे बहुत फायदा होगा क्योंकि वह हमेशा सामाजिक कामों और महिलाओं के उत्थान के लिए काम करती रही हैं…’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ