हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सुखबीर सिंह बादल पर निहंग सिख ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, सुरक्षाकर्मी भी घायल

सुखबीर सिंह बादल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटनाक्रम में एक सुरक्षाकर्मी के भी घायल होने की खबर है, जिसका इलाज भी अस्पताल में जारी है. हमले के आरोप में एक शख्स को भी हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुखबीर सिंह बादल के हाथ में गहरी चोट आई है, उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटनाक्रम में एक सुरक्षाकर्मी के भी घायल होने की खबर है, जिसका इलाज भी अस्पताल में जारी है. हमले के आरोप में एक शख्स को भी हिरासत में लिया गया है.

निहंग सिख ने कृपाण से किया हमला

नांदेड़ पुलिस ने बताया कि पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ गुरुद्वारे के अंदर एक निहंग ने हमला किया. हाथ में चोट लगने के बाद सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल ले जाया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक नांदेड़ के तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा में सुखबीर बादल अपनी पत्नी हरसिमरत बादल और परिवार के साथ मत्था टेकने पहुंचे थे. इसी दौरान एक निहंग सिख ने उनपर कृपाण से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से सुखबीर बादल ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन उनके हाथ में कृपाण से कट लग गया.

यह भी पढ़ें: इंसानों की बनाई दुनिया की सबसे महंगी चीज! आज पृथ्वी पर नहीं है मौजूद, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

पहले भी हो चुका है सुखबीर बादल पर हमला

सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमले की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी उन पर इस तरह का अटैक हो चुका है. साल 4 दिसंबर, 2024 को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ था. हत्या की कोशिश में सुखबीर बाल-बाल बचे थे, मौके पर ही हमलावर को सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़ लिया गया था. स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह पर हमला उस समय हुआ जब, वो धार्मिक प्रार्थना कर रहे थे. इस दौरान एक बंदूकधारी ने उन पर गोली चलाई, गनीमत रही कि हमलावर का निशाना चूक गया और गोली दीवार पर जा लगी. इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर को कब्जे में ले लिया.

यह भी पढ़ें: मानसून सत्र हुआ खत्म, सदन में पास हुए 12 बिल, 173 घंटे 10 मिनट का कामकाज रहा बाधित

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola