Sukesh Chandrashekhar: तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडीज को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में सुकेश ने जैकलीन को माई बेबी, माई बोम्मा कहकर संबोधित किया है। साथ ही चिट्ठी के जरिए उसने जैकलीन को ईस्टर की शुभकामनाएं दी हैं।
पत्र में सुकेश ने जैकलीन के एक नए ऐड की बात करते हुए लिखा कि विज्ञापन देखते वक्त मैं तुम्हारे बारे में सोच रहा था। माई बेबी, मेरी बोम्मा, जैकलीन, बेबी, मैं आपको ईस्टर की शुभकामनाएं देता हूं। यह साल के आपके पसंदीदा त्योहारों में से एक है।
सुकेश ने लिखा कि क्या तुम्हें पता है कि तुम कितनी सुंदर हो। इस ग्रह पर तुम्हारे जैसा सुंदर कोई नहीं है। मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरे बच्चे। चिट्ठी में चंद्रशेखऱ ने ये भी लिखा कि ये सब जल्द ठीक हो जाएगा और अगला ईस्टर जैकलीन फर्नांडीज का अब तक का सबसे अच्छा ईस्टर होगा।
सुकेश ने जैकलीन को डेडिकेट किया सॉन्ग
सुकेश ने चिट्ठी में जैकलीन को एक सॉन्ग भी डेडिकेट किया। उसने कहा कि मैं तुम्हारे बारे में बहुत कुछ सोच रहा था और इस दौरान तू मिले, दिल खिले और जीने को क्या चाहिए, का नया वर्जन सुन रहा था। आखिर में सुकेश ने जैकलीन के माता-पिता को भी ईस्टर की शुभकामनाएं दी।
इससे पहले सुकेश ने होली पर भी जैकलीन को बधाई दी थी। बता दें कि 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर पर रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह को धोखा देने का आरोप है।
वहीं, एक्ट्रेस जैकलीन से भी इस मामले में पूछताछ चल रही है। उन्हें इस मामले में आरोपी भी बनाया गया है। पूछताछ में जैकलीन ने बार-बार आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि वे एक ठग के रूप में सुकेश की वास्तविकता से अवगत नहीं थी। जबरन वसूली मामले की गवाह जैकलीन फर्नांडीज से भी ईडी ने पूछताछ की है और बाद में दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines