Mumbai Crime: मुंबई के बोरीवली इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक दुकानदार ने लहसुन चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। वहीं, इस मामले में आरोपी दुकानदार को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
7 महीने पहले आया था मुंबई
दरअसल, मृतक पंकज मंडल तकरीबन सात महीने पहले रोजगार की तलाश में मुंबई आया था और हाल ही में उसने बोरीवली में एक आलू-प्याज की दुकान पर काम करना शुरू किया था। इस बीच गुरुवार रात दुकान से लहसुन की एक बोरी चोरी हो गई। वहीं, दुकानदार ने चोरी का आरोप पंकज मंडल पर लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गया।
लहसुन के लिए कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई
वहीं, शुक्रवार की सुबह बोरीवली पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल आई कि बोरीवली में एमटीएनएल कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति मृत पाया गया है। इस दौरान जांच करने पर पुलिस को पता चला कि बोरीवली बाजार में एक व्यापारी ने उस व्यक्ति की पिटाई की थी और मारपीट करने के बाद दुकानदार अपने घर चला गया था। आरोपी दुकानदार की पहचान घनश्याम अग्रवाल (56) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड दुर्गेश पुलिस एनकाउंटर में ढेर
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले को लेकर आरोपी दुकानदार ने पुलिस को बताया कि पंकज मंडल काफी समय से प्याज और लहसुन की चोरी में शामिल था और वह कई दिनों से उस पर नजर भी रख रहा था। इस दौरान जब उन्होंने पंकज को 20 किलो के लहसुन का बैग चुराते हुए देखा तो उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की, उसके बाद मौके से चले गए। वहीं, पुलिस हमले का सीसीटीवी फुटेज जब्त कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines