Solapur News: महाराष्ट्र के सोलापुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बीड जिले के पूर्व उप सरपंच गोविंद बर्गे ने अपनी प्रेमिका के लिए सबकुछ लूट दिया, लेकिन बाद में प्रेमिका के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसके घर के सामने गाड़ी पार्क कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पहले तो पुलिस ने इसे आत्महत्या समझा, लेकिन बाद में रिश्तेदारों के आरोप के बाद पुलिस ने प्रेमिका को ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. गोविंद बर्गे प्रेम संबंध में तनाव और प्रेमिका के ब्लैक मेलिंग से काफी परेशान हो चुका था. उसने मिलने के लिए भी बुलाया, लेकिन जब प्रेमिका ने इनका कर दिया तो, उसी के घर के सामने अपनी गाड़ी में गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी.
प्रेमिका के घर के पास गाड़ी में मारी खुद को गोली
बार्शी तालुका के सासुरे गांव में बीती 9 सितंबर को एक पार्क की गई सोनेट कार में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. कार के अंदर से पिस्तौल भी बरमाद हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की. जिसके बाद मृतक की पहचान बीड जिले के लुखामसला निवासी 34 वर्षीय गोविंद जगन्नाथ बरगे के रूप में हुई. “परिजनों का आरोप है कि पूजा गायकवाड नाम की युवती ने गोविंद से प्रेम संबंध बनाए और फिर लगातार पैसों और संपत्ति की मांग की. आरोप है कि गोविंद ने उसके कहने पर मोबाइल, मोटरसाइकिल, सोना-चांदी, प्लॉट और जमीन तक खरीदी. लेकिन इसके बाद भी युवती द्वारा नया मकान अपने नाम करने की भी मांग की जाने लगी. आरोप है कि ऐसा करने से मना करने पर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करने की धमकी दी.
घटना से पहले की थी पूजा को वीडियो कॉल
बताया जा रहा है कि इन लगातार दबाव और धमकियों से गोविंद मानसिक रूप से टूट चुका था. बीती 9 सितंबर की सुबह, पूजा के घर के पास ही कार खड़ी करके उसने पिस्तौल से अपने सिर में गोली मार ली. पुलिस ने बताया कि गोली मारने से ठीक पहले उन्होंने पूजा को वीडियो कॉल किया था और बातचीत के लिए उसे बुलाने की कोशिश की थी, लेकिन उसने मना कर दिया था. बर्गे के साले ने पूजा गायकवाड़ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. बर्गे बीड के जियोराई स्थित लुखामसाला के उप सरपंच थे. वे पेशे से ठेकेदार थे और बार्शी स्थित एक लोक कला केंद्र में अक्सर आते-जाते थे. यहीं से उनके गायकवाड़ के साथ उनके घनिष्ठ संबंध बन गए। वहीं इस मामले में पुलिस उप अधीक्षक अशोक सायकर का कहना है कि फिलहाल पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. सवाल ये है कि क्या यह महज आत्महत्या है या फिर किसी और बड़ी साज़िश की कहानी? इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही मिलेगा.
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
16 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
18 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
18 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines