हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रिश्ते में टॉर्चर से तंग आकर 22 साल की ट्रांसजेंडर ने दी जान, श्मशान में फंदे से झूलती मिली लाश - मानसिक उत्पीड़न का आरोप

महाराष्ट्र के सोलापुर में 22 वर्षीय ट्रांसजेंडर अभिजीत हरिबा नागटिलक उर्फ कोमल का शव श्मशान घाट में मिला. साथियों ने मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
महाराष्ट्र के सोलापुर में 22 वर्षीय ट्रांसजेंडर की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है. (Image- AI Generated)

महाराष्ट्र के सोलापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 22 साल की एक ट्रांसजेंडर ने कथित तौर पर मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान अभिजीत हरिबा नागटिलक उर्फ कोमल के रूप में हुई है.

शुगर फैक्ट्री के पास श्मशान में मिला शव

जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर को एक शुगर फैक्ट्री के पास स्थित श्मशान घाट में अभिजीत का शव मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

8 दिन से चल रहा था विवाद, पार्टनर पर आरोप

मृतक के साथियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि अभिजीत पिछले 8 दिनों से अपने कथित पार्टनर के साथ चल रहे विवाद और मानसिक उत्पीड़न से परेशान थी. रिलेशनशिप को लेकर लगातार झगड़ा हो रहा था, जिससे वह काफी तनाव में थी. साथियों ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में वीडियो कॉल और अन्य डिजिटल सबूतों की गहनता से जांच की जाए.

विज्ञापन

संगठन ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मामले को लेकर ‘माहिती अधिकार कार्यकर्ता महासंघ’ ने भी पुलिस से विस्तृत जांच की मांग की है. संगठन का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता लगाया जाना चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. फिलहाल पुलिस ने साथियों के आरोपों की पुष्टि के लिए जांच शुरू कर दी है. मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola