Maharashtar Fire: महाराष्ट्र के सोलापुर में सेंट्रल टेक्सटाइल्स मिल्स में रविवार सुबह आग लगने से 3 महिलाओं और 1 बच्चे समेत करीब 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य और चार मजदूर शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में दुख जताया है।
पीएम मोदी ने एक्स से दी जानकारी
पीएम मोदी ने रविवार को इस हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है। पीएम ने एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र के सोलापुर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
मृतकों की हुई पहचान
बताया जा रहा है कि इस घटना में फैक्टरी मालिक हाजी उस्मान हसनभाई मंसूरी, उनके डेढ़ वर्षीय पोते सहित परिवार के करीब चार सदस्यों की मौत हुई है। इसके अलावा चार मजदूरों की मौत हुई है। एक पुलिस अधिकारी क कहना है कि मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है। घटनास्थल मुंबई से तकरीबन 400 किलोमीटर की दूरी पर है। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को इसकी लपटों पर काबू पाने में 5 से 6 घंटे का समय लग गया था। वहीं रविवार देर रात केरला में भी एक टेक्सटाइल्स मिल्स में भीषण आग लगी है। दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी है।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
1 day agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
1 day agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
3 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
3 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
3 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
5 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines