Slapping Engineer: महाराष्ट्र में एक जूनियर सिविक इंजीनियर को महिला विधायक ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद महिला विधायक ने इंजीनियर को नालायक भी कहा। पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ठाणे जिले के मीरा भायंदर से विधायक गीता जैन ने इंजीनियर को तब थप्पड़ मारा जब नगर निगम के अधिकारियों ने एक घर से कब्जाधारियों को बेदखल कर दिया और बिना सूचना के घर को गिरा दिया। घर गिराए जाने के बाद महिला और बच्चों समेत सभी लोग सड़क पर रहने को विवश हैं।
वीडियो में पहले फटकार लगाती दिखीं विधायक
वीडियो में गीता जैन मकान तोड़े जाने पर एक अधिकारी को फटकार लगाती नजर आ रही हैं। फिर उन्होंने जूनियर सिविक ऑफिसर का कॉलर पकड़ा और उसे थप्पड़ मार दिया।
एक स्थानीय समाचार चैनल से बात करते हुए गीता जैन ने कहा कि जब घर को तोड़ा जा रहा था, तो रो रही महिलाओं पर नागरिक अधिकारी को हंसते हुए देखकर वह नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि जूनियर सिविक इंजीनियरों द्वारा गिराए गए घर का केवल एक हिस्सा अवैध था और इसमें रहने वालों ने अवैध हिस्से को हटाने का वादा किया था।
विधायक ने किया ये दावा
निर्दलीय विधायक ने दावा किया, “अवैध निर्माण एक बिल्डर के किसी प्रोजेक्ट में बाधा बन रहा था, न कि किसी सरकारी सुविधा या सड़क में। बिल्डर के लिए ये निकाय अधिकारी वहां गए और अवैध हिस्से को गिराने के बजाय पूरे घर को तोड़ दिया।
विधायक ने आरोप लगाया कि निकाय अधिकारियों ने उन महिलाओं के बाल खींचे जो उनके घर को गिराए जाने का विरोध कर रही थीं। गीता जैन ने कहा कि उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है और वे किसी भी सजा का सामना करने के लिए तैयार हैं।
बता दें कि गीता जैन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की है। बाद में उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने शिवसेना को समर्थन दिया। हालांकि, पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद गीता जैन अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेमे में हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
22 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
22 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines