Sidharth-Kiara Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth-Kiara Marriage) ने मंगलवार को जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ की बावड़ी में 7 फेरे लिए। इसी के साथ वे शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान पूरे होटल को विदेशी फूलों से सजाया गया था।
इससे पहले बैंडबाजे के साथ धूमधाम से बारात निकाली गई। बैंड दिल्ली से बुलाया गया था। इसमें करण जौहर, शाहिद कपूर ने जमकर डांस किया। बारात पहुंची तो सिद्धार्थ और कियारा ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान कियारा ने पिंक कलर का लहंगा और सिद्धार्थ ने सफेद रंग की एबरॉडी की शेरवानी पहन रखी थी।
बारातियों के लिए भी ड्रेस कोड था। दुल्हन की तरफ से आए लोगों ने गोल्डन कलर का साफा पहना था, जबकि सिद्धार्थ की तरफ से आए लोगों ने पिंक कलर का साफा पहना था।
और पढ़िए –Sidharth-Kiara Marriage: मेहंदी के फंक्शन में साउंड सिस्टम हुआ खराब, कियारा-सिद्धार्थ का फूटा गुस्सा
बैंडबाजे के साथ धूमधाम से बारात निकाली गई। बैंड दिल्ली से बुलाया गया था।
स्वर्णलेखा ने कियारा को सजाया
कियारा को सजाने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता आई थीं। उनकी टीम शनिवार को ही जैसलमेर पहुंच गई थी। अमित ठाकुर ने कियारा का हेरस्टाइल किया। अब रिसेप्शन चल रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा मुंबई से जैसलमेर पहुंची हैं।
बदला कियारा-सिद्धार्थ का मैरिटल स्टेटस
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब ऑफिशियल शादीशुदा हो गए हैं। विकिपीडिया पर सिद्धार्थ और कियारा के मैरिटल स्टेटस को बदल दिया गया है। विकीपीडिया पर एक दूसरे के जीवनसाथी के रूप में उनके नाम जोड़े गए हैं। हालांकि पति-पत्नी के तौर पर अभी दोनों की एक साथ तस्वीर मीडिया के सामने नहीं आई है।
और पढ़िए –Sidharth-Kiara Marriage: बावड़ी में लिए सात फेरे, एक-दूजे के हुए कियारा और सिद्धार्थ
आपको बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच प्यार की शुरुआत शेरशाह के सेट पर हुई थी। हालांकि उन्होंने मीडिया के सामने कभी अपने प्यार का इजहार नहीं किया। अब शादी के बंधन में बंध गए हैं।
यह भी पढ़ें: कियारा-सिद्धार्थ की शादी से जुड़ी दस खास बातें
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
10 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines