Siddhivinayak Temple Bans On Short Clothes: देश के प्रसिद्ध और अमीर मंदिरों में शुमार मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल, मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड जारी किया गया है, जिसके तहत छोटी स्कर्ट और खुले कपड़े पहनने वाले श्रद्धालुओं की मंदिर में एंट्री पर रोक लगा दी गई है। अब मंदिर में उन्हीं भक्तों को एंट्री मिलेगी, जो भारतीय पोशाक पहनकर आएंगे। इसके लिए श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट (SGTT) द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है।
इन कपड़ों में नहीं मिलेगी एंट्री
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, SGTT की तरफ से जारी हुए नोटिस में कहा गया है कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को शालीन कपड़े और भारतीय पोशाक पहननी होगी। मंदिर में श्रद्धालुओं का यह ड्रेस कोड अगले हफ्ते लागू हो जाएगा। SGTT ने कहा कि ड्रेस कोड लागू होने के बाद प्रभादेवी क्षेत्र में स्थित मंदिर में खुले या छोटे कपड़े पहनने वाले भक्तों को एंट्री नहीं दी जाएगी। SGTT के इस आदेश में यह भी कहा गया है कि कटे या फटे कपड़े वाले पतलून, छोटी स्कर्ट या शरीर के अंगों को उजागर करने वाले कपड़े पहनने वाले भक्तों को मंदिर में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
क्यों जारी हुआ ड्रेस कोड?
SGTT ने बताया कि मंदिर में भक्तों का ड्रेस कोड कई शिकायतें मिलने के बाद बनाया गया। सिद्धिविनायक मंदिर में आने वाले कई भक्तों ने खुले या छोटे कपड़े पहनकर आने वाले लोगों की शिकायत की थी और बताया था कि उन्हें इससे असुविधा हो रही है। मिड-डे डॉट कॉम से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पवन त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें कुछ भक्तों के कपड़ों को लेकर बाकी दूसरे भक्तों से शिकायतें मिली हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वे कुछ कपड़ों पर प्रतिबंध चाहते हैं। भक्तों को मंदिर ट्रस्ट द्वारा लिए गए इस फैसले का पालन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: बापू ने विश्व को दिया अहिंसा का संदेश…जापान दौरे पर CM मोहन यादव ने कही ये बात
मंदिर में बना रहे शिष्टाचार
मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश भर के कई मंदिरों ने भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू करना शुरू कर दिया है, जिससे आध्यात्मिक और धार्मिक स्थलों पर पहनने वाले कपड़े को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि कई आगंतुकों ने कुछ श्रद्धालुओं द्वारा पहने जाने वाले कपड़े के बारे में चिंता भी जाहिर की है, जिन्हें पूजा स्थल में अपमानजनक माना जाता है। इसके साथ ही अपने नोटिस में SGTT ने साफ कर दिया है कि ड्रेस कोड यह सुनिश्चित करने के लिए लागू किया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु मंदिर में अपनी यात्रा के दौरान सहज महसूस करें। साथ ही मंदिर के परिसर में शिष्टाचार बना रहे।
SGTT की खास पहल
इसके अलावा, SGTT ने भक्तों को प्रसाद बांटने के लिए प्लास्टिक की थैलियों के इस्तेमाल पर भी रोक लगाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि परिसर में प्रसाद के लिए कागज के पैकेट इस्तेमाल करने की पहल ट्रायल के तौर पर शुरू हो गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
12 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
12 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
17 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines