सोमवार को पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया गया। सरकारी से लेकर निजी ऑफिसों तक में ध्वजारोहण हुआ। परंतु महाराष्ट्र में एक ध्वजारोहण में दौरान दुखद घटना हो गई। महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के उमरगा शहर में आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। राज्य उत्पादन शुल्क विभाग में कार्यरत पीएसआई मोहन भीमा जाधव का अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के जगदंबा भवानी मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के गहनों वाला डोनेशन बॉक्स तोड़ा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की ओर से ध्वजवंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी ध्वज को सलामी देने के लिए एक पंक्ति में खड़े थे। इसी दौरान पीएसआई मोहन जाधव को अचानक चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल उमरगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि पीएसआई मोहन जाधव को लगभग छह महीने पहले ही पदोन्नति मिली थी। उनके आकस्मिक निधन से विभाग में शोक की लहर फैल गई है। गणतंत्र दिवस का समारोह भी इस दुखद घटना के कारण शोकपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
यह भी पढ़ें: ‘शादी से इनकार, रिश्ते में धोखा’, एयर होस्टेस ने लगाई फांसी; बॉयफ्रेंड पर पैसे लेने का भी आरोप
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines