अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाली बच्चियों के लिए श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट ने ‘श्री सिद्धिविनायक भाग्यलक्ष्मी योजना’ शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाली बच्चियों के लिए उनकी मां के बैंक खाते में 10,000 रुपये की एफडी रखी जाएगी। ट्रस्ट ने इस योजना को मंजूरी दे दी है और इसे सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है। सरकार की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही इस योजना के नियम और शर्तें घोषित की जाएंगी।
इस साल श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट की आय में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साल 2024-25 में 114 करोड़ आय होने की उम्मीद थी। लेकिन इसमें 15 प्रतिशत अधिक 133 करोड़ रुपये की आय हुई है। एक अप्रैल 2025 से शुरू हुए आर्थिक वर्ष में श्री सिद्धिविनायक मंदिर को 154 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है। मंदिर ट्रस्ट को यह आय श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले दान और लड्डू की बिक्री सहित अन्य साधनों से होती है।
मंदिर ट्रस्ट की हुई थी अहम बैठक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना को लेकर ट्रस्ट ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन जन्म लेने वाली बच्चियों के लिए इसे लागू करने के लिए प्रस्ताव दिया। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक 31 मार्च को ट्रस्ट के अध्यक्ष सदानंद सरवणकर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में 2024-25 के वार्षिक रिपोर्ट और 2025-26 के बजट पर विस्तार से चर्चा की गई। साल 2024-25 के लिए ट्रस्ट की अनुमानित आय 114 करोड़ रुपये थी, लेकिन यह आय बढ़कर 133 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। ट्रस्ट ने अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 154 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य फाइनल किया है।
ये भी पढ़ें- वक्फ संशोधन बिल पेश होने से पहले उलेमा और इमामों की आपात बैठक, JDU-TDP समेत अन्य पार्टियों को दी चेतावनी
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
5 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines