बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के हमलावरों को अभिनेता इमरान हाशमी के घर की रेकी करने के लिए भी कहा गया था. यह जानकारी इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को जांच के दौरान पता चली. हमलावर इमरान हाशमी के घर की रेकी करने भी गए थे, लेकिन उन्हें हाशमी का घर नहीं मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर पर हमले से पहले हमलावरों ने सलमान खान और आमिर खान के घरों की भी रेकी की थी.
हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी से हवाले से लिखा है, ‘सलमान हमेशा से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर रहे हैं. इस बार उन्होंने अभिनेता आमिर खान के घर की भी रेकी की, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि वे दक्षिण मुंबई शिफ्ट हो गए हैं, इसलिए वे उन्हें ढूंढ नहीं पाए.’
यह भी पढ़ें : जमानत पर था बाहर… कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को दिया अंजाम?
इसके बाद हमलावरों को हाशमी के घर की रेकी करने के लिए कहा गया. इसके बाद वे रेकी करने भी गए थे. उन्होंने उस इलाके में स्थानीय स्तर पर खूब पूछताछ भी की, लेकिन उन्हें घर नहीं मिला. फिर हमलावरों ने घर नहीं मिलने की जानकारी अपने हैंडलर्स को दे दी.
साथ ही अधिकारी ने बताया, ‘सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ की रील्स देखकर और यह पता चलने पर कि वह हर रविवार फुटबॉल खेलने के लिए जुहू के पुष्पा नर्सी ग्राउंड जाते हैं. फिर उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया.’
यह भी पढ़ें : टाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान? फायरिंग केस में आया नया अपडेट
अब तक 11 हिरासत में
मुंबई पुलिस अभी तक इस मामले में 11 आरोपियों को हिरासत में ले चुकती है. सोमवार को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों 21 वर्षीय राधा वर्मा, 21 वर्षीय बबीता राव, 21 वर्षीय कुणाल जामिनसिंह और 19 वर्षीय सुमित सरोलिया को कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने उन्हें 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इन लोगों ने ही शूटर्स को हथियार मुहैया कराए थे. इन चार आरोपियों में से कुणाल जामिनसिंह, बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य अनिल पंडित के संपर्क में था. अनिल पंडित ने ही श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी. जामिनसिंह ने राधा वर्मा को एक पिस्तौल दी थी, जिसके बाद राधा वर्मा और बबीता राव ने 17 अक्टूबर को दादर में कथित शूटर्स में से एक रेहान अंसारी से मुलाकात की और उसे वह पिस्तौल सौंप दी.
यह भी पढ़ें : ‘तुम्हारे चेहरे सामने आ गए…’, TV चैनल देखकर हैंडलर ने टाइगर श्रॉफ के हमलावरों को कैसे निकाला? जानिए इनसाइड स्टोरी
बता दें, इस घटना में टाइगर श्रॉफ तो गोली लगने से बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर और एक ब्लॉगर गोलियां लगने जख्मी हो गए. हमलावर टाइगर की कार पर गोलियां बरसाने के बाद वहां से फरार हो गए थे. जिसके बाद उन्हें अगले दिन राजस्थान के कोटा से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गोलियां चलाने वाले मुंबई से सूरत तक कैब के जरिए आए थे, इसके बाद वे राजस्थान ट्रेन में सवार होकर पहुंचे.
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines