Shocking!: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक नाबालिग ने YouTube देखकर घर में बच्ची को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने के बाद तुरंत नवजात का गला घोटकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग यौन शोषण की शिकार थी और वो प्रेग्नेंट हो गई थी लेकिन किसी को इस बारे में जानकारी नहीं दी थी।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, यौन शोषण की शिकार 15 साल की एक लड़की ने यूट्यूब वीडियो देखने के बाद अपने घर पर ही बच्ची को जन्म दिया और नवजात की हत्या कर दी।
पीड़िता ने ऐसे छिपाई प्रेग्नेंसी की जानकारी
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की की जान-पहचान सोशल मीडिया के जरिए एक शख्स से हुई थी। उस शख्स ने लड़की का यौन शोषण किया था जिसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थी। अधिकारी ने कहा कि नाबालिग ने अपनी मां से यह कहकर अपना पेट छुपाया कि उसे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं।
पुलिस ने बताया कि अंबाझरी इलाके की रहने वाली नाबालिग ने मामले को छिपाने के लिए होम डिलीवरी का आइडिया अपनाया और उसने यूट्यूब वीडियो देखना शुरू कर दिया। अधिकारी ने कहा, “दो मार्च को उसने अपने घर में एक बच्ची को जन्म दिया और तुरंत ही नवजात की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने शव को अपने घर के एक बक्से में छिपा दिया।”
मां ने स्वास्थ्य के बारे में पूछा तब दी पूरी जानकारी
पुलिस के मुताबिक, जब नाबालिग की मां ने उसके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछा तब लड़की ने अपनी आपबीती बताई। इसके बाद नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने नाबालिग के घर से नवजात का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
IAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
39 mins agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
3 hrs agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
18 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
18 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
22 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 days agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines