Mumbai Crime News: मुंबई में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की पार्टी के नेता सुधीर सयाजी मोरे की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो सुधीर ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की है। पुलिस ने बताया कि उनका शव घाटकोपर विद्याविहार रेलवे स्टेशन के बीच मे मिला है। कुर्ला GRP मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सुधीर मोरे बीती रात (गुरुवार रात) को प्राइवेट मीटिंग बताकर बिना बॉडी गॉर्ड के साथ निकले थे। पुलिस ने बताया कि उनकी बॉडी कई टुकड़ों में मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, जिसके बाद राजावाड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बताया गया है कि मुंबई के विक्रोली पार्क साइट से उन्होंने अपने सियासी करियर की शुरुआत की थी। साल 2002 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और पहली बार पार्षद बने। चुनाव में मिली जीत के बाद वे शिवसेना में शामिल हुए। उसके बाद पार्टी ने संगठन में कई पद की जिम्मेदारी मिली। मौजूदा समय मे पार्टी ने उन्हें रत्नागिरी जिला संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दे रखी थी। उधर, शिवसेना टूटने के बाद वो उद्धव ठाकरे गुट के साथ ही बने रहे।
साल 2002 में की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत
साल 2002 में पहली बार अरुण गवली के पार्टी से चुनाव लड़े। जीत के बाद शिवसेना में शामिल हो गए थे। आगे चल कर जब पार्क साईट वॉर्ड क्रमांक 123 रिजर्व सीट हुईं तो कुनबी समाज के काशीनाथ थार्ली को चुनाव मैदान में उतारा। भारी मतों से जीत हासिल हुईं। थारली के बाद आगे जब महिला सीट हुई, तब सुधीर मोरे ने डॉ सुबोध बावधाने की पत्नी भारती बावधाने को टिकट दिलाकर जीत सुनिश्चित कराई थी।
साल 2017 में की थी पार्टी से बगावत
साल 2017 में एक बार फिर महिला सीट आरक्षित हुईं। तब सुधीर मोरे ने अपने छोटे भाई सुनील मोरे की पत्नि स्नेहल मोरे के लिए मातोश्री में टिकट मांगा, लेकिन मातोश्री ने सुधीर मोरे की छोटी बहू को टिकट नहीं देकर सिटिंग नगरसेवक डॉ भारती बावधाने को टिकट दिया। तब सुधीर मोरे ने शिवसेना से बगावत कर दी। अपने भाई की पत्नि को स्नेहल को निर्दलीय चुनाव लड़ाकर जीत दर्ज कराई। कुछ दिनों के बाद मातोश्री से बुलावा आया और सुधीर मोरे फिर नाराजगी भुलाते हुए शिवसेना में आ गए। वर्तमान में उन्हें रत्नागिरी के संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines