'PM मोदी का दिमाग सड़ा हुआ!' प्रधानमंत्री को लेकर ये क्या बोल गए संजय राउत?

Maharashtra Politics: शिवसेना सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी को लेकर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का दिमाग सड़ा हुआ है। वे महाराष्ट्र की लाडली बहना योजना को अच्छा बता रहे हैं लेकिन झारखंड की इस योजना की आलोचना कर रहे हैं।

Sanjay Raut Slams PM Narendra Modi

Sanjay Raut

Sanjay Raut Slams PM Narendra Modi: शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी के महाराष्ट्र में लाडली बहना योजना को लेकर दिए बयान को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री का दिमाग है? सड़ा हुआ दिमाग है। मैं प्रधानमंत्री पद का अपमान नहीं करना चाहता, लेकिन पीएम मोदी जिस तरह से बात कर रहे हैं, क्या वो उन्हें शोभा देता है? एक तरफ वे महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना की तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर झारखंड में इस योजना की आलोचना कर रहे हैं।

राउत ने आगे कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी की सरकार नहीं है, इसलिए वहां ये योजना खराब है। उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री का नहीं किसी बीजेपी नेता का सड़ा हुआ दिमाग है। मैं प्रधानमंत्री का अपमान नहीं करना चाहता लेकिन पीएम मोदी जिस तरह की बात कर हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि ये प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि किसी बीजेपी नेता का सड़ा हुआ दिमाग है।

इनके मन में डर इसलिए चुनाव में देरी कर रहे

शिवसेना सांसद ने चुनाव को लेकर कहा कि यह सब कुछ बीजेपी और मोदी सरकार ढोंग है, ये लोग 4 राज्यों के चुनाव साथ नहीं करा सकते और बात करते हैं कि ये पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने जा रहे हैं। यह सब इन लोगों का नाटक है। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर उन्होंने कहा कि शिंदे तय नहीं करेंगे कि यहां कब चुनाव होंगे। जब तक सीएम को उनके दिल्ली वाले मालिकों के फोन नहीं आ जाते। तब तक चुनाव आयोग महाराष्ट्र में चुनाव नहीं कराएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ