शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पुणे में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उद्धव ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली का जिक्र करते हुए कहा कि दरवाजे बंद करने की कोई जरूरत नहीं थी. उद्धव ठाकरे ने भाजपा नेताओं के साथ शिंदे की कथित बंद कमरे में हुई बैठकों का जिक्र किया और एक बार फिर पार्टी को तोड़ने के लिए उन पर निशाना साधा.
उद्धव ठाकरे ने कहा कि कल शिवसेना की दशहरा रैली अभूतपूर्व थी. इसका श्रेय मुझे नहीं जाता. बारिश में भी, शिवसैनिक महाराष्ट्र के कोने-कोने से आए थे. शिवाजी पार्क में कोई दरवाजा नहीं है, दूसरों की तरह दरवाजा बंद करने की कोई जरूरत नहीं थी. उन्होंने कहा कि जिस तरह सामना से अपना करियर शुरू करने वाले पत्रकार अन्य संगठनों में शामिल हो गए, उसी तरह शिवसेना का हिस्सा रहे नेता अन्य राजनीतिक दलों में शामिल हो गए हैं.
‘2050 तक मुझे मिलेगा न्याय’
उन्होंने कहा, “कई पत्रकारों ने सामना से शुरुआत की और फिर इधर-उधर चले गए. राजनीति में भी यही हुआ है. कई नेताओं को शिवसेना ने प्रशिक्षित किया, उसके बाद क्या हुआ, यह मुझे आपको बताने की जरूरत नहीं है.” उन्होंने कहा कि 2050 तक मुझे न्याय मिलेगा. NDA पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन्हें बिहार की बहनों से ज्यादा प्यार है. सिर्फ बिहार ही क्यों? देश की सभी लाडली बहनों को पैसा दो. हमारी बहनें आपकी पगारी नौकर नहीं हैं.
‘सौगात-ए-मोदी’ पर कसा तंज
उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस सरकार ने बहनों को फंसा दिया है, लेकिन बहनों ने सरकार को नहीं फंसाया. रामदास के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि रामदास कदम के आरोपों पर उद्धव ने कहा है कि मैं गद्दार और नमक हरामों को जवाब नहीं देता हूं. बीजेपी की तरफ से मुस्लिम परिवारों के लिए शुरू किए हुए सौगात-ए-मोदी पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने किया तो प्यार है, हमने किया तो लव जिहाद! भाजपा छोड़ने का मतलब यह नहीं कि हमने हिंदुत्व छोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें: ‘तुम्हे पाकिस्तान में जाकर रैली करनी चाहिए थी’, शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
उद्धव ने कहा कि जब 1966 में शिवसेना की पहली दशहरा रैली हुई थी, तब मैं सिर्फ छह साल का था. तब शिवसेना प्रमुख ने कहा था कि रैली शिवाजी पार्क में होगी. उनसे पूछा गया था, ‘आप जानते हैं कि शिवाजी पार्क कितना बड़ा है? कोई छोटा हॉल या मैदान देख लीजिए.’ बालासाहेब ने कहा था कि पहली रैली शिवाजी पार्क में होगी. बारिश हो रही थी और दूसरे नेताओं ने मुझसे पूछा, तो मैंने कहा कि शिवाजी पार्क हमारी परंपरा है, हम हॉल में रैली कैसे कर सकते हैं? उद्धव ठाकरे ने कहा कि ठाकरे ब्रांड कोई ऐसी चीज नहीं है जो आज पैदा हुई हो, यह पिछले पांच या छह पीढ़ियों से चली आ रही है. खास बात यह है कि ठाकरे ब्रांड का जन्म पुणे में हुआ.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
17 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
23 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
3 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines