Shiv Sena Symbol Issue: शिवसेना मुद्दे पर इलेक्शन कमीशन ने SC में दाखिल किया जवाब, जानें क्या कहा?
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Shiv Sena Symbol Issue: शिवसेना के चुनाव निशान और नाम को लेकर मचे घमासान पर बुधवार को इलेक्शन कमीशन ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है। इलेक्शन कमीशन ने एकनाथ शिंदे गुट को चुनाव चिन्ह आवंटित करने के अपने फैसले को जायज ठहराया है।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में उद्धव ठाकरे गुट ने इलेक्शन कमीशन के फैसले को चुनौती दी थी। इलेक्शन कमीशन ने कहा कि फैसला सुनाने से पहले उद्धव खेमे के सभी मुद्दों को सुना और समझा गया था। यह एक सुविचारित आदेश था। उसने अपने अधिकारों के दायरे में रहकर आदेश पारित किया था।
Shiv Sena symbol issue | Election Commission files reply in SC on plea challenging EC's decision
EC justifies its decision to allot the symbol to the Shinde camp and says it was a well-reasoned order and covers all the issues raised by the Uddhav camp.. pic.twitter.com/1QunZiE5qW
— ANI (@ANI) March 15, 2023
इससे पहले महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया था। उन्होंने कहा था कि 2022 के राजनीतिक संकट के दौरान जब राज्यपाल ने सदन में शक्ति परीक्षण का आदेश दिया था, उस वक्त उद्धव ठाकरे गुट चाहता था कि राज्य विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचन आयोग की शक्तियां हड़प लें।
बता दें कि फरवरी महीने में चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना करार दिया था। उन्हें चुनाव चिन्ह भी इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। इसके खिलाफ उद्धव ठाकरे सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: