Maharashtra: शिवसेना ने जारी की पहली लिस्ट, इस सीट से मैदान में उतरेंगे एकनाथ शिंदे

Maharashtra Assembly Election 2024: शिवसेना शिंदे गुट ने 20 नवंबर को 288 सीटों के लिए होने वाले महाराष्ट्र चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 45 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

CM Eknath Shinde

Eknath Shinde

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव होंगे। जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इस चुनाव में जहां एक ओर बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) जैसी पार्टियां महायुति में शामिल हैं तो वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के दल महाविकास अघाड़ी में शामिल हैं। चुनाव के लिए बीजेपी ने पहले ही अपनी एक लिस्ट जारी कर दी है। उसकी दूसरी लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच मंगलवार देर रात शिवसेना शिंदे गुट ने भी महाराष्ट्र चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी।

Advertisment

कोपरी पांच पाखडी से मैदान में होंगे एकनाथ शिंदे 

इस लिस्ट में 45 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। खास बात यह है कि ठाणे के कोपरी पांच पाखडी से एकनाथ शिंदे खुद मैदान में होंगे। यह उनकी परंपरागत सीट है। वहीं माहिम सीट से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के सामने सदा सर्वनकर को मैदान में उतारा गया है।

ये हो सकता है सीट शेयरिंग का फॉर्मूला 

बता दें कि महायुति में बीजेपी और शिवसेना के अलावा अजित पवार की एनसीपी भी शामिल है। ऐसे में कहा जा रहा है कि गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग फाइनल हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी 288 में से 156 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है, तो वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना को लगभग 80 सीटें दी जाएंगी। अजित पवार की एनसीपी को 54 सीटें दी जा सकती हैं। बाकी सीटें गठबंधन में शामिल अन्य दलों को दी जा सकती हैं। बता दें कि पिछले चुनाव में बीजेपी ने 105 सीटों पर कब्जा जमाया था।

विज्ञापन

एकनाथ शिंदे ने कही ये बात 

सीएम एकनाथ शिंदे ने लिस्ट जारी करते हुए एक्स पर लिखा- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों की सूची हिंदू हृदय सम्राट शिव सेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे साहेब के आशीर्वाद से घोषित की जा रही है। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ