चुनाव चिन्ह को लेकर संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट से सवाल- विलंब करेंगे तो न्याय कैसे मिलेगा?

Maharashtra Assembly Election 2024: शिवसेना सांसद संजय राउत ने एमवीए में सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। जल्द ही इसके संबंध में जानकारी दी जाएगी।

Sanjay Raut

Sanjay Raut Slams Eknath Shinde and Ajit pawar: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश में 20 नवंबर को एक ही चरण में 288 सीटों पर मतदान होगा। वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बीच एनडीए और एमवीए में सीट शेयरिंग का फाॅर्मूला तय हो गया है। शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि हमारा काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही सभी के सामने आएंगे।

विज्ञापन

पार्टी के नाम और चिन्ह को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर भी निशाना साधा। राउत ने कहा कि हमारी उम्मीद टूट गई है। हम सुप्रीम कोर्ट में चक्कर लगा रहे हैं और हमें सिर्फ तारीखें मिल रही हैं। राज्य में संविधान के खिलाफ सरकार बनी थी। राउत ने आगे कहा कि हम इस देश के सभी न्यायाधीशों से हाथ जोड़कर कहते हैं हमारी पार्टी को जिस तरीके से तोड़ा गया, बालासाहेब की पार्टी को एक ऐसे व्यक्ति के हाथ में दे दी, जिनका शिवसेना से कोई संबंध नहीं था।

विज्ञापन

यह कौनसा न्याय?

संजय राउत ने एनसीपी को लेकर भी धावा बोला। उन्होंने कहा कि शरद पवार साहब की पार्टी भी ऐसे हाथों में चली गई है, जिसका कोई संबंध नहीं है। आप पिछले 3 साल से हमें सिर्फ तारीख पर तारीख दे रहे हैं। यह कौनसा न्याय है? इस देश का सुप्रीम कोर्ट संविधान का रक्षक और चौकीदार है, लेकिन न्याय देने में आप इतना विलंब करेंगे तो न्याय कैसे मिलेगा।

विज्ञापन

लंदन में करोड़ों के विला खरीदे गए

शिवसेना सांसद ने कहा कि यह जो सरकार बचाई है महाराष्ट्र की, उसके पीछे बहुत बड़ा खेल हो गया है। वह जल्द ही सामने आ जाएगा। लोग बोलते हैं कि लंदन में बहुत प्रॉपर्टी खरीदी गई है इस मुकदमे के संदर्भ में जो लोग है, धीरे-धीरे मुझे इसके बारे में जानकारी दे देंगे। कैसे लंदन में करोड़ों रुपये के विला खरीदे गए?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ