हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'चुनाव आयोग खुद को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर समझता है', राहुल गांधी के समर्थन में आए शिवसेना विधायक

शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि चुनाव आयोग अपनी कमियों को छिपा रहा है। जिस तरह से आयोग विपक्ष के नेताओं को धमकाने की कोशिश कर रहा है वो बहुत शर्मनाक है। इस तरह धमकाने से आखिर क्या होगा? चुनाव आयोग अगर इतना पाक-साफ है तो उसे राहुल गांधी के एक-एक सवाल का जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन
राहुल गांधी और आदित्य ठाकरे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को घेरा हुआ है। राहुल ने चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कई नेताओं ने राहुल का समर्थन किया है। इस बीच महाराष्ट्र शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे भी राहुल गांधी के समर्थन में उतर आए हैं। उनका कहना है कि चुनाव आयोग को राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘ पूरी दुनिया देख रही है कि कैसे चुनाव आयोग ने भारत में स्वतंत्र और पिष्पक्ष इलेक्शन को ध्वस्त कर दिया है।

शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि चुनाव आयोग अपनी कमियों को छिपा रहा है। जिस तरह से आयोग विपक्ष के नेताओं को धमकाने की कोशिश कर रहा है वो बहुत शर्मनाक है। इस तरह धमकाने से आखिर क्या होगा? चुनाव आयोग अगर इतना पाक-साफ है तो उसे राहुल गांधी के एक-एक सवाल का जवाब देना चाहिए। असल चुनाव आयोग खुद को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर समझता है। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में भी साफ कह दिया है कि वे बिहार से हटाए गए लोगों ने नाम नहीं बताएंगे और न ही जमा करेंगे। अब बताइए क्या उन्हें वोट देने का अधिकारी नहीं है?

ये भी पढ़ें: क्या है BNS 2023 की धारा 227? चुनाव आयोग के शपथ पत्र में है जिसका जिक्र

भाजपा कार्यालय से चल रहा है चुनाव आयोग

आदित्य ठाकरे ने कहा कि चुनाव आयोग राहुल गांधी के आरोपों को जवाब नहीं दे रहा है। भाजपा के प्रवक्ता राहुल के आरोपों का जवाब दे रहे हैं। कभी-कभी लगता है कि भाजपा कार्यालय से चुनाव आयोग चलाया जा रहा है। ऐसे में यह बात सच होती दिखती है कि राहुल के आरोप बिल्कुल सही हैं। हजारों लोगों ने एक तस्वीर और एक नाम से अलग-अलग जगहों पर वोट दिया है। चुनाव आयोग राहुल के आरोपों का जवाब नहीं दे रहा है उल्टा उनसे हलफनामे पर साइन मांग रहा है। चुनाव आयोग का यह रवैया उन पर सवाल खड़े कर रहा है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक CEO ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस, डबल वोटिंग के आरोपों की बताई सच्चाई

राहुल गांधी से बहस करे चुनाव आयोग

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बार-बार राहुल गांधी को चुनौती दे रहा है। आयोग को इससे अच्छा राहुल गांधी के साथ एक मंच पर बहस कर लेनी चाहिए। पूरा चुनाव आयोग आए और अकेले खड़े राहुल गांधी बहस करे। आयोग को पता चल जाएगा कि वो कितना सही है और कितना गलत है, लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें डर है गलत तो हुआ है।

ये भी पढ़ें: Voter चोरी मामले को लेकर राहुल गांधी ने लाॅच किया पोर्टल, लोगों से की जुड़ने की अपील

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें